IPL 2022 Final, GT vs RR: आईपीएल फाइनल में इस बड़े बदलाव के साथ नज़र आएगी गुजरात टाइटंस, शामिल होगा ये खिलाड़ी जो दिलाएगा ट्रॉफी

By Twinkle Chaturvedi On May 28th, 2022
IPL 2022 Final, GT vs RR: आईपीएल फाइनल में इस बड़े बदलाव के साथ नज़र आएगी गुजरात टाइटंस, शामिल होगा ये खिलाड़ी जो दिलाएगा ट्रॉफी

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और  राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) आईपीएल ट्रॉफी से बस एक जीत दूर हैं। आईपीएल का फाइनल गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 29 मई 2022 को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जाएगा।

आईपीएल फाइनल के प्लेइंग इलेवन में होगी लॉकी फर्गुसन की वापसी

Lockie ferguson | Latest News on Lockie-ferguson | Breaking Stories and Opinion Articles - Firstpost

आईपीएल का फाइनल गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इस प्लेइंग इलेवन में लॉकी फर्गुसन की वापसी हो सकती हैं। फर्गुसन लीग चरण के मुकाबलों में सीएसके और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेलते दिखाई नहीं दिए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लॉकी फर्गुसन खेलते दिखाई दिए थे। लेकिन उन्होंने सिर्फ 1.4 ओवर ही गेंदबाजी की थी।

क्वालिफायर-1 में राजस्थान के खिलाफ लॉकी के प्लेइंग 11 में शामिल ना होने से फैंस को झटका लगा था। फाइनल मुकाबले में रवि श्रीनिवासन सांई किशोर की जगह लॉकी फर्गुसन की टीम में वापसी हो सकती हैं। गुजरात टाइटंस एक और बड़े बदलाव के साथ उतर सकती हैं। मैथ्यू वैड की जगह युवा खिलाड़ी सांई सुदर्शन पर गुजरात दांव लगा सकती हैं।

आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 Live, GT vs PBKS: 5 Reasons Why GT Can Win Today's IPL Match Against PBKS

आईपीएल क्वालिफायर-1 में राजस्थान के खिलाफ गुजरात टाइटंस शुभमन गिल और ऋध्दिमान साहा के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। मिडिल आर्डर को डेविड मिलर, कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), राहुल तेवतिया और युवा बल्लेबाज सांई सुदर्शन संभालते दिखेंगे। गुजरात टाइटंस इस सीजन अपने घातक गेंदबाजी अटैक के लिए जानी जाती हैं। गेंदबाजी क्रम लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल के शानदार बॉलिंग अटैक से पूरा होगा।

शुभमन गिल, ऋध्दिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, सांई सुदर्शन, लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, राशिद खान, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

 

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, लॉकी फर्गुसन, हार्दिक पंड्या,