BJP के बड़े नेता ने ही अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगाया बड़ा आरोप, कहा आईपीएल 2022 था पूरी तरह से फिक्स्ड

आईपीएल (IPL 2022) सीजन अब समाप्त हो चुका है और इसका खिताब पहली बार खेलने वाली गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने अपने नाम किया। लेकिन इस टूर्नामेंट के ख़त्म होने के बाद भी रोज़ाना इससे जुड़ी कोई न कोई खबर बाहर निकल ही आ रही है। इस बार की ये खबर काफ़ी ज़्यादा चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि IPL के सभी मैच और फाइनल फिक्स्ड किया गया था।
बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने IPL 2022 को लेकर बड़ा दावा किया है। बीजेपी सांसद के मुताबिक IPL का फाइनल मैच फिक्स था। उन्होंने मैच फिक्सिंग के लिए सीधे तौर पर गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के बेटे जय शाह (Jay Shah) पर निशाना साधा है।
सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा दावा
There is widespread feeling in intelligence agencies that the Tata IPL Cricket outcomes were rigged. It may require a probe to clear the air for which PIL may be necessary since Govt will not do it as Amit Shah’s son is defacto dictator of BCCI
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 2, 2022
BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) अक्सर गाहे बगाहे अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर देते है। अब स्वामी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने IPL 2022 के फाइनल में धांधली का आरोप लगाया। सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- इंटेलीजेंस एजेंसियों का मानना है कि IPL के रिजल्ट में धांधली की गई थी। इसके लिए जांच की जरूरत है और जांच के लिए जनहित याचिका (PIL) दायर करने की जरूरत है। स्वामी का मानना है कि मैच फिक्सिंग को लेकर जांच की जरूरत है। बीजेपी सांसद ने एक ट्वीट में लिखा है कि,
“खुफिया एजेंसियों में व्यापक भावना है कि टाटा आईपीएल क्रिकेट के परिणामों में धांधली की गई थी। इसके लिए जांच की आवश्यकता है और जांच के लिए जनहित याचिका दायर करने की जरूरत है। सरकार जांच नहीं करेगी क्योंकि अमित शाह का बेटा बीसीसीआई का तानाशाह है।”
गुजरात ने 7 विकेट से जीता था फाइनल
आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी थी। जवाब में गुजरात ने 18.1ओवर में 3 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया था।
इस जीत के बाद गुजरात पर BCCI की ओर से अच्छी खासी धनवर्षा भी हुई और उसे ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। रनर-अप राजस्थान को भी 12.5 करोड़ रुपए मिले। तीसरे स्थान पर रही बेंगलुरु को 7 करोड़ और चौथे नंबर पर रही लखनऊ को 6.5 करोड़ रुपए कैश प्राइज मिला।
Tags: BCCI, आईपीएल, सुब्रमण्यम स्वामी,