फाफ डू प्लेसिस ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार, विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान

IPL 2022, GT vs RCB: फाफ डू प्लेसिस ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान

IPL 2022, GT vs RCB: फाफ डू प्लेसिस ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का 43वां मैच कप्तान फाफ डू प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर व गुजरात टाइटंस (RCB VS GT) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 170 रन बनाए। जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम 6 विकेट से मैच जीत गई। हार के बाद बाद कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार बताया है और इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है।

विराट कोहली व रजत पाटीदार ने की शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपना पहला विकेट कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) के रूप में 11 रन पर ही खो दिया। इसके बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और रजत पाटीदार (RAGAT PATIDAR) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रन की साझेदारी की। विराट कोहली ने 53 गेंद पर 58 रन व रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 52 रन बनाए।

बाद में ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) और महीपाल (MAHIPAL) के शानदार बल्लेबाजी से टीम का स्कोर 170 रन पहुंच गया। ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेेंद पर 33 रन व महीपाल ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए। गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से मो. शमी (MOHD SHAMI), प्रदीप सांगवान (PRDEEP SANGWAN) व राशिद खान (RASHID KHAN) ने अच्छी गेंदबाजी की। प्रदीप सांगवान को दो व मो. शमी व राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।

फाफ डू प्लेसिस ने रजत पाटीदार की तारीफ

हार के बाद कप्तान डू प्लेसिस ने बातचीत में बताया कि

“हमने 175-180 पाने की कोशिश की। उन्होंने बीच में अच्छी गेंदबाजी की और हमें नीचे रखा। हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की लेकिन वे दबाव में काफी अच्छा खेले जैसे वे टूर्नामेंट खेलते आए हैं। पाटीदार ने वास्तव में अच्छा और आत्मविश्वास के साथ खेला। बल्ले से दो खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करना अच्छा रहा।”

फाफ डू प्लेसिस ने कहा कि

“गेंदबाजों को अच्छी बल्लेबाजी से नीचे ले जाया जा रहा था। एक तरफ बड़ी टीम थी, आखिरी चौथे ओवर में ज्यादातर गेंदें लेगसाइड में जाती थीं। विराट कोहली  सही दिशा में एक ठोस 50 पाने के लिए एक बड़ा कदम था। आप चाहते हैं कि आपका शीर्ष 4 भविष्य में खेलें,  इसलिए यह अच्छा है।”

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version