IPL 2022: रवि शास्त्री ने बताया विश्व कप 2022 में कौन सा खिलाड़ी हो सकता है भारतीय टीम का फिनिशर, दिया बड़ा संकेत

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASHTRI) का मानना है कि आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)की ओर से खेलने वाला यह बल्लेबाज टी20 विश्व कप में फिनिशर की भूमिका अदा कर सकता है। भारतीय टी20 टीम को महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के जाने के बाद फिनिशर की तलाश है। रवि शास्त्री (RAVI SHASHTRI) का मानना है कि यह तलाश रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का खिलाड़ी पूरा कर सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से दिनेश कार्तिक ने की है शानदार बल्लेबाजी
अब तक राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने तीन मैच खेले हैं। इसमें दो मैचों में टीम को जीत मिली है। टीम में फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) के अब तक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दिनेश कर्तिक (DINESH KARTIK) ने 200 के स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों में 90 रन बनाए हैं।
पिछले तीन मैचों में उनका लेखा-जोखा 14 गेंदों पर 32 रन, 7 गेंदों पर 14 रन और 23 गेंदों पर 44 रन बनाने का रहा है। आरसीबी में आने के बाद कार्तिक नए अवतार में दिख रहे हैं। पिछले मैच में दिनेश कर्तिक (DINESH KARTIK) की शानदार बल्लेबाजी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराने में सफलता पाई थी। अब इनकी शानदार बल्लेबाजी को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) ने बयान दिया है।
रवि शास्त्री ने माना अनुभवी होने के साथ अच्छे खिलाड़ी हैं दिनेश कर्तिक
रवि शास्त्री(RAVI SHASTRI) ने एक खेल चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा है कि
“टीम को एमएस धोनी (MS DHONI) जैसे फिनिशर की जरूरत है। अनुभवी दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) में वह संभावना दिखती है लेकिन भारतीय टीम में कितने विकेटकीपर हैं उसे ध्यान में रखना होगा। जितनी क्रिकेट खेली जा रही है उससे चोटें लग सकती हैं। यदि आपके लिए एक आईपीएल (IPL) सीजन अच्छा रहता है तो उस तरह से सोचने में सही है।
दिनेश कार्तिक ने वास्तव में धुआंधार शुरुआत की है। उनके पास अनुभव होने अलावा सभी शॉट्स हैं। अब टीम में धोनी नहीं हैं इसलिए आप एक फिनिशर की तलाश कर रहे हैं लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना होगा टीम में कितने विकेटकीपर चाहिए। ईशान किशन, ऋषभ पंत और अब दिनेश कार्तिक। अगर इनमें से किसी को चोट लगती है तो कार्तिक अपने आप अंदर आ जाते हैं”।
Tags: आईपीएल 2022, दिनेश कार्तिक, रवि शास्त्री,