IPL 2022: दिनेश कार्तिक ने इस बांग्लादेशी बॉलर के ओवर में बटोरे थे 28 रन, लोगों को याद आया 4 साल पुराना किस्सा

कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मैच खेला गया। इसमें आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने धुआंधार पारी खेली। इन्होंने 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन बनाए। इस दौरान कार्तिक ने 5 छक्के और और 5 चौके लगाए। सबसे मजेदार 18वां ओवर रहा। इसमें आरसीबी ने 28 रन बटोरे। आइए जानते हैं किस गेंदबाज ने लुटाए एक ओवर में 28 रन…..
दिनेश कार्तिक ने मुस्तफिजुर रहमान के एक ओवर में ठोंके 28 रन

पहली पारी में दिल्ली की टीम को बड़ा नुकसान हुआ। 18वें ओवर के लिए लिए गेंद मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को सौंपी गई। इस समय उनके सामने थे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)। पहली ही बॉल से कार्तिक, मुस्तफिजुर पर हावी हो गए। इस ओवर में आरसीबी की टीम को 28 रन मिले।
कार्तिक ने पहली गेंद पर चौका मारा, दूसरी गेंद पर भी चौका, तीसरी गेंद पर एक और चौका। इस तरह पहली तीन गेंदों में 12 रन आ चुके थे। अब बचे थे तीन गेंद और शेष। दिनेश कार्तिक ने मुस्तफिजुर की चौथी गेंद पर छक्का लगया, पाँचवी गेंद पर भी एक और छक्का लगा दिया। आखिरी और छठवीं गेंद पर एक और चौका लगा दिया। इस ओवर में कोई भी सिंगल,डबल,ट्रिपल रन नहीं लिया , सिर्फ बाउंड्री से ही रन बटोरे।
लोगों को चार साल पुराना किस्सा याद आया

ipl-2022-rcb-vs-dc-dinesh karthik
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मैच ने चार साल पुराना क्रिकेट का एक किस्सा याद दिला दिया। तब 2018 में निदहास ट्रॉफी का फाइनल मैच चल रहा था। इसमें भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने थीं।
दूसरी पारी में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भारत की तरफ से बैटिंग कर रहे थे। इसमें उन्होंने 8 गेंदों में 29 रन बनाया था। इस पारी के 19वें ओवर में 22 रन बटोरे थे। इनकी बदौलत भारत ने यह फाइनल मैच बांग्लादेश को हराकर जीत लिया था। इसमें भी कार्तिक ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी थी। इस मैच में इन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। तभी से डीके का बांग्लादेशी गेंदबाजों की कुटाई का ये किस्सा जुड़ गया। कल के मैच में यह किस्सा एक बार फिर से ताज़ा हो गया।
Tags: आईपीएल 2022, दिनेश कार्तिक, दिल्ली कैपिटल्स,