ऋषभ पंत बर्बाद कर रहे इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का करियर, अब तक नहीं दिया प्लेइंग 11 में एक भी मौका

By Shadab Ahmad On April 28th, 2022
ऋषभ पंत

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के एक विकेटकीपर बल्लेबाज का क्रिकेट करियर बेंच पर बैठ कर खराब हो रहा है। अच्छी बल्लेबाजी व विकेटकीपिंग के बाद भी खिलाड़ी को 7 मैचों की प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिल सक है। हालांकि आईपीएल 2022  (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अभी तक बहुत विशेष नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने 7 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है। आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी….

इस खिलाड़ी के क्रिकेट करियर पर है खतरा

आईपीएल (IPL) हर वर्ष टीम इंडिया को नए खिलाड़ी देता है। आईपीएल (IPL) की शोहरत से ही खिलाड़ी भारतीय टीम की चौखट तक पहुंचते हैं।आईपीएल में चयनित हर युवा खिलाड़ी की चाहत होती है कि टीम की प्लेइंग इलेवन में उनको स्थान मिले और वो अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर आगे के क्रिकेट करियर को बना सके लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के युवा खिलाड़ी केएस  भरत (KS BHARAT) के साथ अब तक ऐसा नहीं हो सका है।

वो पिछले 7 मैचों से बेंच पर ही बैठे हैं हालांकि वो शानदार बल्लेबाज होने से साथ अच्छे विकेटकीपर भी हैं। इनको दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

आईपीएल 2021 में की थी शानदार बल्लेबाजी

केएल भरत (KS BHARAT)  आईपीएल (IPL) या क्रिकेट जगत के लिए अनोखा नाम नहीं है। उन्होंने पिछले वर्ष आईपीएल ()IPL में भाग लिया था। 8 पारियों में शानदार बैटिंग करते हुए 191 रन बना थे। इसमें एक 78 रन की पारी भी शामिल है ।  पिछले सीजन में केएल भरत (KS BHARAT) ने आरसीबी से खेलते हुए अपने दम पर प्ले ऑफ तक ले गए थे।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के विरूद्ध ऋद्धिमान साहा (WRIDHIMAN SAHA) के चोटिल हो जाने के समय उनको विकेट कीपिंग का जिम्मा मिला था। इन तमाम उपलब्धियों के बावजूद केएल भारत अभी तक बेंच पर ही बैठे हैं। उनको दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने किसी मैच में खिलाने की जहमत नहीं उठाई है।

Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, केएस भरत, दिल्ली कैपिटल्स,