IPL 2022: आईपीएल 2022 को लेकर अपने कप्तान और बोर्ड से भिड़े कुछ खिलाड़ी, अब टीम ने ही कर दिखाया बाहर का रास्ता

जैसे-जैसे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के दिन करीब आ रहे हैं क्रिकेट जगत की खबरों का बाजार भी गर्म हो चला है। पिछले एक सप्ताह से साउथ अफ्रीका किक्रेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच चल रही गहमागहमी के बीच बोर्ड ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खेलने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। बोर्ड ने बांग्लादेश की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इसमें आईपीएल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों नाम साउथ अफ्रीका टीम में नहीं है।
कप्तान डीन अल्गर ने की थी देश के लिए खेलने की अपील
साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम को बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह 31 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। साथ ही आईपीएल 2022 (IPL 2022) भी 26 मार्च से शुरू होना है। इस बार आईपीएल (IPL) में कई साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को खरीदा गया है। साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी की टीम में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है।
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर (DEAN ELGAR) ने सभी खिलाड़ियों से आईपीएल की अपेक्षा अपने देश के लिए खेलने की अपील की थी लेकिन इस अपील का खिलाड़ियाें पर कोई विशेष असर नहीं हुआ था। इससे साउथ अफ्रीका किक्रेट बोर्ड व खिलाड़ियों में टकराव बढ़ गया था। अब यह टकराव सार्वजनिक रूप से सामने आया है। टीम ने आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
IPL 2022 को लेकर खिलाड़ियाें को खुद लेना था फैसला
साउथ अफ्रीका किक्रेट बोर्ड ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खेलने का फैसला खिलाड़ियाें पर छोड़ दिया था, इसमें एडन मार्क्रम, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्डिगी, मार्को यान्सिन और रसी वन डर डुसेन ने अपनी- अपनी फ्रेंचाइजी को सहमति प्रदान कर दी थी। अब जब साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने अपने बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की घोषणा की है तो आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को टीम से हटा दिया है। यह है साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की नई टीम…
Tags: आईपीएल 2022, कगिसो रबाडा, डीन एल्गर, लुंगी एनडिगी,डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), कीगन पीटरसन, रेयान रिकेल्टन, डेरिन डुपाविलॉन, सरेल इरवी, वियान मुलडर, डुआने ओलिवियर, लूथो सिपमला, ग्लेनटन स्टुउरमैन, काइल वेरेने (विकेटकीपर), लिजाड विलियम्स, साइमन हार्मर, केशव महाराज, और खाया जोंडो