IPL 2022, DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने 91 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को हराया, महेंद्र सिंह धोनी की टीम खेल सकती है प्लेऑफ मैच

By Aditya tiwari On May 9th, 2022
ड्वेन प्रीटोरियस

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 55वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की चुनौती था. जिसमें ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 208 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 91 रनों से मैच हार गई.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया था 209 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने 41 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने 49 गेंदो पर 87 रनों की शानदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने 32 रन जोड़े. अंबाती रायडू और रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) आज जल्दी ही पवेलियन लौट गए.

अंत में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने मात्र 8 गेंदो में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 208 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए खलील अहमद (KHALEEL AHMED) ने 2 विकेट लिए तो वहीं एंरिच नोर्ते ने 3 विकेट झटके. मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) ने भी 1 विकेट अपने नाम किया.

शर्मनाक अंदाज में हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को अच्छी शुरूआत नहीं मिल पायी. श्रीकर भरत (SRIKAR BHARAT), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और रिपल पटेल तो दहाई का आकड़ा भी पार नहीं कर सके. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 19 रन तो वहीं मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) ने 25 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने भी आज मात्र 21 रन ही बनाए.

अंत में शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने जरूर 24 रन बनाए. लेकिन उसके बाद भी दिल्ली की टीम 91 रनों से मैच हार गई. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए मोईन अली (MOEEN ALI) ने 3 विकेट तो वहीं मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY)ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. सिमरजीत सिंह और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जिसके साथ ही सीएसके (CSK) ने अपनी प्लेऑफ दी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली,