IPL 2022, DC vs CSK, STAT: इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुकाबले में रच दिए 2 नए इतिहास

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 55वां मैच खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 208 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) नहीं कर पायी और 4 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने इस मैच में 2 बड़े इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास

1. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 27 बार आमने-सामने आई है. जिसमें 17 बार चेन्नई ने जीता तो वहीं 10 बार दिल्ली को विजय मिली है.
2. अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने आज आईपीएल में अपने 50 कैच पूरे कर लिए हैं.
3. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) टी20 क्रिकेट में पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 200 कैच पूरे किए हैं.

4. डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने आज टी20 क्रिकेट में 50 कैच पूरे कर लिए हैं.
5. आईपीएल में सीएसके की सबसे बड़ी जीत (रनों से)
97 बनाम पीबीकेएस चेन्नई 2015
93 बनाम डीसी अबू धाबी 2014
92 बनाम आरसीबी (RCB) पोर्ट एलिजाबेथ 2009
91 बनाम डीसी मुंबई डीवाईपी 2022 *
6. डेवॉन कॉन्वे ने आज आईपीएल (IPL) में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया है.

7. आईपीएल 2022 में 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप
182 आर गायकवाड़ – डी कॉनवे बनाम एसआरएच पुणे
155 जे बटलर – डी पडिक्कल बनाम डीसी वानखेड़े
106 डब्ल्यू साहा – एस गिल बनाम एमआई ब्रेबोर्न
100*आर गायकवाड़ – डी कॉनवे बनाम डीसी डीवाई पाटिल
8. डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने लगातार तीसरा आईपीएल अर्धशतक लगाया है.
9. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आज टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले विश्व के पहले कप्तान बने हैं.
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, डेवॉन कॉन्वे, दिल्ली कैपिटल्स, महेंद्र सिंह धोनी,