IPL 2022: क्रिस गेल को पछाड़ कर नंबर वन बने डेविड वॉर्नर, विराट कोहली भी हैं इनसे बहुत ज्यादा पीछे 

By Shadab Ahmad On May 6th, 2022
IPL 2022: क्रिस गेल को पछाड़ कर नंबर वन बने डेविड वॉर्नर, विराट कोहली भी हैं इनसे बहुत ज्यादा पीछे 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) का बल्ला खूब बोल रहा है। वो 8 मैचों में 356 रन बना चुके हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 58 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली है। इस पारी की बदौलत वो क्रिस गेल को पछाड़ कर नंबर वन हो गए हैं। अभी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI)भी डेविड वॉर्नर से पीछे हैं।

डेविड वॉर्नर ने लगाया 89वां अर्द्धशतक

डेविड वॉर्नर(DAVID WARNER) ने आईपीएल (IPL) के इस सीजन में जबदस्त फार्म में हैं। अब तक वो 4 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के खिलाफ उन्होंने 92 रन की शानदार पारी खेली है। इस पारी के साथ उन्होंने अपना 89वां अर्द्धशतक बनाया है।

ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल के नाम यह रिकार्ड था। क्रिस गेल ने सर्वाधिक 88 अर्द्धशतक लगाए हैं। अभी अर्द्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इन दोनों खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं। विराट कोहली ने 76 अर्द्धशतक लगाए हैं।

डेविड वॉर्नर ने टी 20 में पूरे किए 400 छक्के

डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 3 छक्के लगाए हैं। इन 3 छक्कों की मदद से वो टी 20 फार्मेट में 400 छक्के पूरे कर किए। ऐसा करने वाले वो कुल 10वें खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें कि आईपीएल (IPL) के इस सीजन में  वॉर्नर (DAVID WARNER) का प्रदर्शन शानदार रहा है। डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) के न चलने पर अक्सर मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम मुश्किल में फंस जाती है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अब तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मेच जीत पाई है। टीम को प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए अभी कम से कम 3 मैच जीतना जरूरी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास अब 4 मैच शेष हैं।

Tags: आईपीएल 2022, डेविड वार्नर, विराट कोहली,