IPL 2022, CSK vs SRH: लगातार चौथी हार पर भड़के कप्तान रवींद्र जडेजा, इन खिलाड़ियो पर फोड़ दिया हार का ठीकरा

आईपीएल 2022 (IPL2022) का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चेन्नई सुपर किंग्स मात्र (CSK) 154 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने 18वें ओवर में ही मैच जीत लिया। मैच के बाद बातचीत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने हार का ठीकरा अपने गेंदबाजों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा टीम को अच्छा करने की जरूरत है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ विकेट से जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहले विकेट की साझेदारी में केन विलियमसन (KANE WILLIASON) व अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने 89 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI)ने शानदार बल्लेबाजी कर तेजी से रन बटोरे।
उन्होंने अभिषेक शर्मा के (ABHISHEK SHARMA) साथ 145 रन तक खेले और अंत में शानदार चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पूरे मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाज कोई विशेष प्रभाव नहीं दिखा पाए। शुरुआती स्पेल में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले क्रिस जॉर्डन (CHRIS JORDAN)आखिरी स्पेल में फ्लाप नजर आए। उन्होंने 17 वें ओवर में 19 रन देकर मैच को सनराइजर्स हैदराबाद की झोली में डाल दिया।
हार के बाद गेंदबाजों पर बरसे रवींद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है। रवींद्र जडेजा ने कहा कि
” हमारे गेंदबाजो शुरुआत में अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करना चाह रहे थे, विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यह संभव नहीं हो सका। सनराइजर्स के बल्लेबाज जमे तो फिर जमे रह गए। अगर हम 20 -25 रन तक विकेट लेने में कामयाब हो गए होते तो मैच में बने रहते।बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो में सुधार जरूरत है और आगे इसी की कोशिश की जाएगी। हम सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं, हमें अपने खेल पर कड़ी मेहनत करनी होगाा।साथ रहकर मैच में मौजूदा सीजन में वापस आने की कोशिश करनी होगी।”
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, रवींद्र जडेजा, सनराइजर्स हैदराबाद,
