IPL 2022, CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव, दिग्गज की होगी वापसी

By Shadab Ahmad On April 9th, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022  (IPL 2022) के 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK VS SRH) के बीच शनिवार को 3:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने शुरुआती 3 मैच गवांने के बाद सनराइजर्स हैदारबाद (SRH) से जीत का आगाज करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपनी पूरी जद्दोजहद के साथ हार की हैट्रिक से बचने के साथ प्वांइट्स टेबल में उपर जाने का प्रयास करेगी।

एडम मिल्ने की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी होगी मजबूत

पिछले वर्ष की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अभी तक अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी नाराज किया है। टीम शुरुआत से ही अपने गेंदबाजों के अनफिट होने से जूझ रही है। टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर अभी तक अनफिट हैं जबकि एडम मिल्ने और क्रिस जॉर्डन भी पूरी तरह फिट नहीं हैं।  एडम मिल्ने (ADAM MILNE) कोलकाता के खिलाफ चोहिल हो गए थे। शनिवार के मैच में उनके लौटने की उम्मीद है। इसके लिए मुकेश चौधरी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

यह अब तक मैचों में काफी महंगे साबित हुए हैं।  बल्लेबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK )के प्रमुख बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (RITU RAJ GAYAKWAD) व मोईन अली का फार्म में न होना टीम के लिए काफी दिक्कत भरा साबित हो  रहा है। अभी तक टीम मध्य क्रम अंबाती रायडू (AMBATI RAYDU), शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) और महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINDH DHONI) के भरोसे ही खेल रही है। टीम को सनराइजर्स के खिलाफ जीतने के लिए शुरुआती बल्लेबाजों का चलना जरूरी होगा।

बल्लेबाजी पर फोकस करनी होगी सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अभी तक आईपीएल के इस सीजन में 2 मैच खेले हैं। दोनों मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसकी प्रमुख वजह टीम की खराब बल्लेबाजी रही है। पहले मैच में टीम के एडन मार्क्रम (MARKARAM) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ नहीं कर सका।

दूसरे मैच में टीम संघर्ष करते हुए दिखाई दी लेकिन जीत के मुहाने पर नहीं पहुंच सकी। टीम को जिताने लिए केन विलियमसन व राहुल शर्मा को शुरुआत में बड़ी पारी खेलनी होगी। वैसे टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। टीम के पास मौजूद खिलाड़ियाें में का फार्म में लौटना ही टीम के लिए सबसे बड़ा टर्निन प्वाइंट साबित होगा।

यह है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन….

सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलिमनसन कप्तान, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्काराम, निकोलस पूरन, वाॅशिंटन सुंदर, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, भुनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

चेन्नई सुपर किंग्स- रवींद्र जेडजा कप्तान, रॉबिंन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रोवो, डे्वन प्रिटोरियस, क्रिस जॉडन, एडम मिल्ने

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version