IPL 2022, CSK vs SRH: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन में करेगी बदलाव, दिग्गज होगा टीम से बाहर

आईपीएल(IPL) का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK VS SRH) के बीच एमसीए स्टेडिमय पुणे में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में भी दोनों टीमें पहले भी आमने सामने हो चुकी हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8 विकेट से मैच को एकतरफा मुकाबले में जीता था। हालांकि इस पर हालत बदले हैं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को प्ले ऑफ तक पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
रितुराज गायकवाड़ व रोबिन उथप्पा को देनी होगी शानदार शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन में फैंस को बहुत निराश किया है। अब तक टीम 8 में से 6 मैच गवां चुकी है। अब टीम को प्ले ऑफ तक पहुंचने के लिए प्रत्येक मैच जीतने की जरूरत है। टीम के सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWAD) शुरुआती मैचों में पूरी तरह से फ्लॉप रहे।
पिछले कुछ मैचों में सुधार हुआ है लेकिन इस अभी तक वो अपनी पुरानी लय नहीं पकड़ पा रहे हैं। इनको रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) के साथ मिलकर बेहतर शुरुआत करनी होगी। इसके अलावा मध्यक्रम व फिनिशर को अपनी भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा। टीम में मोईन अली की वापसी की संभावना है। इनको ड्वेन प्रिक्टोरियस की जगह स्थान मिल सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को करना होगा सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम इस सीजन में गेंदबाजी के चलते कुछ खास नहीं कर सकी है। टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर चोट के कारण आईपीएल (IPL) से बाहर हो चुके हैं। पहला मैच खेलने के बाद दूसरे गेंदबाज एडम मिल्ने टीम से निकल गए हैं।
अब सिर्फ ड्वेन ब्रावो (DJ BARVO) को छोड़ दिया दिया जाए तो कोई गेंदबाज टीम के अब तक सफल नहीं हैं। माइकल सैंटनर और ड्वेन पिटोरियस भी पूरे सीजन में असफल ही दिख रहे हैं। टीम श्रीलंका के युवा गेंदबाज महेश थीक्षाना पर को इस मैच में अपने प्लेइंग इलेवन में स्थान दे सकती है।
यहाँ पर देखें चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, रवींद्र जडेजा,