ipl-2022-csk-vs-srh FOURTH LOSE

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 17वां मैच खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से कर लिया. जिससे टीम लगातार चौथा मुकाबला हार गई.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया था 155 रनों का लक्ष्य

ipl-2022-csk-vs-srh FOURTH LOSE

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए शुरूआत बेहद खराब रही. रोबिन उथप्पा ने जहाँ पर 15 रन बनाए तो वहीं रितुराज गायकवाड़ ने 16 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मोईन अली (MOEEN ALI) ने 48 रन बनाए तो वहीं अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने 27 रन ही जोड़े. फॉर्म में चल रहे शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) आज मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

अंत में कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 23 रन तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने मात्र 3 रन ही जोड़े. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 154 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. वहीं एडन मार्क्रम, भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) और मार्को यान्सिन ने 1-1 विकेट हासिल किया.

लगातार चौथा मुकाबला हारी चेन्नई सुपर किंग्स

ipl-2022-csk-vs-srh FOURTH LOSE

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 75 रनों का शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 32 रनों की अहम पारी खेली. जबकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने 39 रन बनाए.

जिसके कारण ही उनकी टीम ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) ने 1 विकेट अपने नाम किया. उनके अलावा कोई और गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम लगातार चौथा मुकाबला हार गई.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *