IPL 2022, CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 खिलाड़ियो ने मुंबई के खिलाफ दिखाया दम तो जीत होगी पक्की
IPL 2022, CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 खिलाड़ियो ने मुंबई के खिलाफ दिखाया दम तो जीत होगी पक्की

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन के 59वें मुकाबले में 12 मई को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ती नजर आएगी। इससे पहले जब मैदान पर ये दोनों टीमें आमने सामने थी तब चेन्नई ने मुंबई को 3 विकेट से मात दी थी।

फॉर्म में लौटे चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज़

अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से मात देकर इस सीजन की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर्स ने कमाल की पारी खेली थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई थी। इस सीजन की शुरुआत में अपने फॉर्म से जूझ रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार वापसी की है।

चेन्नई सुपरकिंग्स की जान है मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी के लिए यह सीज़न शानदार रहा है। चेन्नई की जीत में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं, जो इस सीज़न चेन्नई के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन है। मुकेश का प्रदर्शन पावरप्ले में अच्छा रहा है और जब भी उन्हें मौक़ा मिला है उन्होंने अच्छा किया है। जब भी मुकेश ने एक पारी में दो या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं, चेन्नई की जीत का प्रतिशत 100 रहा है। वहीं जब उन्हें विकेट नहीं मिलते तो, चेन्नई 20% ही मैच जीत पाती है।

मुकेश के 13 में से आठ विकेट पावरप्ले में आए हैं। उन्होंने मध्य ओवरों में तो अच्छी गेंदबाज़ी की है लेकिन डेथ ओवरों में वह सामान्य रहे हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनने बाद टीम में डेवॉन कॉन्वे के आने से चेन्नई को और अधिक फ़ायदा हुआ है। कॉन्वे पिछले तीन मुकाबले में लगातार तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। ऐसे में, चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा की मुंबईं इंडियंस के सामने इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *