आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज सीजन का 7वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. इस मैच में कुल 12 बड़े रिकॉर्ड बने. वहीं हारे हुए मैच में ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने इतिहास रच दिया.
मैच में बने 12 बने रिकॉर्ड, ड्वेन ब्रावो ने रच दिया एक नया इतिहास

1. रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने आज अपने आईपीएल करियर का 27वां अर्धशतक लगाया है.
2. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
3. केएल राहुल चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
4. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) ने पॉवरप्ले में आज 73 रन बनाए. जो इस सीजन में पॉवरप्ले का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

5. केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट में अपने 500 चौके पूरे कर लिए हैं.
6. ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने आज एक विकेट लेकर लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है. वो अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ब्रावो ने 171 विकेट अपने नाम किया है.
7. क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने आज अपने आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक लगाया है.
8. ड्वेन प्रिटोरियस ने अपने आईपीएल डेब्यू के पहले ओवर में ही विकेट लिया, उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन भेजा.

9. ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने आज कैच पकड़ते ही टी20 क्रिकेट में अपने 250 कैच पूरे कर लिए हैं.
10. इविन लुईस ने अपना छठा आईपीएल अर्धशतक जड़ा है.
11. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने आईपीएल में अपना पहला मैच जीत लिया.
12. लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने अब तक इस सीजन का सबसे बड़ा रन चेस कर लिया है.

