IPL 2022, CSK vs LSG: शर्मनाक हार का ठीकरा कप्तान रवींद्र जडेजा ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा, बताया हार की क्या रही है वजह

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 7वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ पर केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) ने 6 विकेट से कर लिया. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने हार की असली वजह बताई है.
रवींद्र जडेजा ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा
RAVINDRA JADEJA INDIAN TEAM IPL 2022 RR VS SRH WASINGTON SUNDAR
शर्मनाक अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम को ब्रेबोर्न स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में हार की वजह बताते हुए कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” हमने बहुत अच्छी शुरुआत की थी, रोबी (रॉबिन उथप्पा) और शिवम दुबे शानदार खेल रहे थे. हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन फील्डिंग में हमें कैच लपकने होंगे तभी मैच जीतेंगे. हमें वो मौके पकड़ने चाहिए थे. काफी ओस थी, गेंद हाथ में नहीं टिक रही थी. अगली बार हमें गीली गेंद से अभ्यास करना होगा. हमने शीर्ष छह और बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की. विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था. एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमें अपनी योजनाओं पर अमल करने की जरूरत है.”
पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करना चाहेंगी चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2022 CSK VS LSG ROBIN UTHAPPA
इस सीजन में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 2 मैच खेले हैं. जिसमें उनका हार का सामना करना पड़ा. पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) से सीएसके टीम को हार का सामना करना पड़ा तो दूसरे मैच में भी लखनऊ के सामने हार मिली. अब अगला मुकाबला रवींद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) के खिलाफ खेलना है. जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है.
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे,