IPL 2022, CSK vs LSG: केएल राहुल ने खिलाड़ियो के बजाय इन्हें दिया टीम की सफलता का पूरा श्रेय, अगले मैच को लेकर भी दिया संकेत

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 7वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. कप्तान केएल राहुल ने खुद को बजाय इन्हें जीत का पूरा श्रेय दिया है.
केएल राहुल ने इन 2 दिग्गजों को दिया जीत का श्रेय
IPL 2022 CSK vs LSG KL RAHUL WIN
टीम की सफलता का श्रेय मेंटॉर गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) और कोच विजय दहिया को कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने दिया है. इसके साथ ही युवा रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) की तारीफ करते हुए पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कप्तान राहुल ने कहा कि-
” रवि बिश्नोई का दिल बड़ा है और वो एक फाइटर की तरह खेलता है. गीली गेंद के साथ भी इतनी शानदार गेंदबाजी करना उनके चरित्र को दिखाता है. रवि हमेशा ही आगे बढ़ना और सीखना चाहते हैं. वह स्पिन कोच के साथ समय बिताते हैं. इसका श्रेय विजय दहिया और गौतम गंभीर को जाना चाहिए. वही थे जो उसे चाहते थे. हमें वह शुरुआत मिली जो हम बड़े लक्ष्य के लिए चाहते थे.”
इस खिलाड़ी को केएल राहुल ने बताया बड़ा सुपरस्टार
IPL 2022 CSK vs LSG KL RAHUL WIN
सलामी बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) और इविन लुईस (EVIN LEWIS) इस जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर सामने आए. जिसके बारें में बात करते हुए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने कहा कि-
Tags: केएल राहुल, चेन्नई सुपर किंंग्स, रवि बिश्नोई, लखनऊ सुपरजांयट,” मैंने लुईस को पहले मैच से पहले कहा था कि मैं और क्विनी (डी कॉक) ओपनिंग करेंगे और वह तीन पर बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं. स्पिनर हो या तेज गेंदबाज वह खेलने का तरीका जानते हैं. उनकी टाइमिंग काफी बेहतर हो गई है. खिलाड़ियों का योगदान और मैच जीतते हुए देखकर अच्छा लगा. ये प्रदर्शन कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला देता है.”