मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 7वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ पर केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) ने 6 विकेट से कर लिया. मैन ऑफ द मैच इविन लुईस (EVIN LEWIS) ने अपने बजाय इस खिलाड़ी की तारीफ की है.
इविन लुईस ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय
चेन्नई के खिलाफ इस मैच में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस (EVIN LEWIS) नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे. जहाँ पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैन ऑफ द मैच इविन लुईस ने इस खिलाड़ी को श्रेय देते हुए पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ विकेट बल्लेबाज़ी के लिए काफी शानदार थी. मैं बस ख़ुद पर भरोसा कर मैच को अपनी टीम के पाले में लाना चाहता था. बदोनी का आत्म विश्वास देखने लायक था. उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी की. आप चीजों को आसान रख कर, आईपीएल जैसे बड़े स्टेज पर टीम के लिए रन बनाना चाहते हैं और मैंने ऐसा ही किया.”
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लय बरकरार रखेगी लखनऊ सुपरजांयट
सीजन 15 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 2 मैच खेले हैं. दोनों ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) से चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा तो दूसरे मैच में भी लखनऊ के सामने हार शर्मनाक मिली. अब अगला मुकाबला चेन्नई 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) के खिलाफ खेलना है. जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है. वहीं 4 अप्रैल को लखनऊ की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी.
