IPL 2022: आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में इन 4 विदेशी खिलाड़ियो को मौका देंगे श्रेयस अय्यर, विश्व कप विजेता बैठेगा बेंच पर

बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आयोजन मुंबई और पुणे के मैदानों पर करेगी. जिसके लिए अब तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. मात्र 4 दिनों के बाद वानखेड़े स्टेडियम में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही है.
पिछले सीजन में फाइनल खेलनी वाली कोलकाता की टीम ने अब अपना कप्तान युवा अय्यर को बना दिया है. इस दौरान सबसे अहम 4 विदेशी खिलाड़ियो का चयन होने वाला है. जिसमें किन 4 विदेशी खिलाड़ियो को कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) मौका देंगे ये इस लेख में बताया गया है.
पहले मुकाबले में इन 4 विदेशी खिलाड़ियो को मौका देंगे श्रेयस अय्यर
1. आंद्रे रसेल

दिग्गज तेज गेंदबाजी ऑलरांउडरों की बात करें तो उसमें आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) का नाम जरूर नजर आता है. इस खिलाड़ी को कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने रिटेन किया है. अपनी बल्लेबाजी के दम पर रसेल अकेले दम पर मैच जीता सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में भी रसेल की भूमिका बेहद अहम होने वाली है.
जिसके कारण ही सबकी नजरें इस दिग्गज पर होगी. सबसे अहम होने वाला है कि कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) इस खिलाड़ी को कैसे प्रयोग में लाते हैं. जो पिछले 2 कोलकाता के कप्तान नहीं कर पाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के खिलाफ रसेल का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है. जिसके कारण भी पहले मैच में इस खिलाड़ी की भूमिका बेहद अहम होने वाली है.
2. सुनील नरेन

स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर की बात करें तो कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने दिग्गज सुनील नरेन (SUNIL NARINE) का रिटेन किया है. जहाँ पर गेंदबाजी में नरेन की भूमिका बेहद अहम होने वाली है. जबकि निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ ही सुनील मौका पड़ने पर सलामी बल्लेबाज भी कर सकते हैं.
जहाँ पर इस दिग्गज का बल्ला छक्को की बारिश करने के लिए जाना जाता है. कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) इस खिलाड़ी को बहुत अच्छे से प्रयोग करना चाहेंगे. जिससे वो टीम का संतुलन आसानी से बना सकते हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम के खिलाफ भी नरेन का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. जिसके कारण भी इस खिलाड़ी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
3. पैट कमिंस

बात करें अगर प्रमुख तेज गेंदबाज की तो पैट कमिंस (PAT CUMMINS) को एक बार फिर से मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने खरीदा है. पैट कमिंस गेंद के साथ बहुत ही शानदार विकल्प नजर आते हैं. डेथ ओवरों में भी कमिंस का रोल बेहद अहम होने वाला है. अंत में जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.
पैट कमिंस मौजूदा समय में बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) उनका प्रयोग बहुत अच्छे करने का प्रयास करेंगे. जिससे वो खुद को मैच विनर खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर सकेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के खिलाफ इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा रहा है. जिसके कारण वो सबसे अहम होने वाले हैं.
4. सैम बिलिंग्स

विकेटकीपर बल्लेबाज की बात करें तो कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स (SAM BILLINGS) को अपने साथ जोड़ा है. जो नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए मैच भी फिनिश कर सकते हैं. जो ना सिर्फ बल्ले से कमाल मचा सकते हैं, बल्कि वो विकेटकीपर के रूप में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के साथ वो इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS)की टीम में खेल चुके हैं. जिसके कारण ही उनके बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं. जिसके कारण इसका फायदा टीम को पंहुच सकते हैं. इससे पहले वो चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के साथ भी खेले हैं, जिसका फायदा उन्हें बतौर खिलाड़ी मिल सकता है.
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन,
