IPL 2022: कोलकाता नाईट राइडर्स से मजबूत नजर आ रही है चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए क्या कहते हैं दोनों टीमों के शानदार आकड़े

बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियां पूरी कर ली है. इस सीजन के सभी लीग स्टेज के मैच मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेले जायेंगे. सीजन का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. जहाँ पर दोनों टीमों में से कौन सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है, ये हमने इस लेख में कारण के साथ बताया है.
बल्लेबाजी और ऑलरांउडरों में चेन्नई सुपर किंग्स के पास है कोलकाता से ज्यादा अनुभव
अब तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमों के बीच 28 मुकाबले हुए हैं. जिसमें से 18 बार चेन्नई ने जीता तो वहीं 9 बार कोलकाता की टीम को जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनजीता रहा है. अब अगर खिलाड़ियो के आधार पर तुलना करें तो चेन्नई के पास रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD), रोबिन उथप्पा, अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU), डेवॉन कॉन्वे और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जैसे खिलाड़ी नजर आते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलरांउडर खिलाड़ियो की बात करें तो रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA), मोईन अली, शिवम दुबे (SHIVAM DUBE), ड्वेन ब्रावो और मिचेल सेंटनर जैसे दिग्गज नजर आ रहे हैं. जबकि कोलकाता के पास श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER), आरोन फिंच, अजिंक्य रहाणे और नीतीश ऱाना (NITISH RANA) नजर आ रहे हैं. ऑलरांउडरों की बात करें तो इस टीम के पास सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER), आंद्रे रसेल और मोहम्मद नबी नजर आ रहे हैं. अब दोनों टीमों की तुलना करें तो चेन्नई के पास ज्यादा अनुभव नजर आ रहा है. जो उनकी टीम को बढ़त दिलाता है.
दोनों टीमों के पास है अच्छे स्पिन और तेज गेंदबाज
अब गेंदबाजी की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CHRNNAI SUPER KINGS) के लिए स्पिन विभाग में महेश तक्षीणा और प्रशांत सोलंकी नजर आ रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR), राजवर्धन हैंगरगेकर, केएम आसिफ (KM ASIF), एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन और तुषार देशपांडे नजर आ रहे हैं.
वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के पास स्पिन विभाग के लिए वरूण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय नजर आ रहे हैं. जबकि तेज गेंदबाजो की बात करें तो पैट कमिंस, उमेश यादव (UMESH YADAV), शिवम मावी, रसीक सलाम, टिम साउथी, अशोक शर्मा (ASHOK SHARMA) और चमिका करूणारत्ने नजर आ रहे हैं.
Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, श्रेयस अय्यर,