IPL 2022, CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने टॉप 2 में जगह की पक्की, धोनी की टीम एक बार फिर हुई फेल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 62वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने थी. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवर में 133 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया.
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया था 134 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को खराब शुरूआत मिली. डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) आज सिर्फ 5 रन ही बना सके. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने 53 रन जरूर बनाए लेकिन उसके लिए उन्होंने 49 गेंदे खेली. मोईन अली (MOEEN ALI) ने इस बीच 21 रन तो वहीं नारायण जगदीशन ने नाबाद 39 रन बनाए.
जिसके बाद शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) अपना खाता भी नहीं खोल पाए तो वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने सिर्फ 7 रन ही बनाए. जिसके कारण ही 20 ओवरों की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 133 रन ही बनाए. गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ने 2 विकट झटके तो वहीं राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और आर साईं किशोर (R SAI KISHOR) ने 1-1 विकेट लगाए.
गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज करके टॉप 2 में जगह की पक्की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के (GUJRAT TITANS) लिए शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 18 रन बनाए तो वहीं मैथ्यू वेड ने 20 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए. वहीं अंत में डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने भी 15 रन बनाए.
जिसके कारण गुजरात टाइटंस (GT) की टीम 7 विकेट से मैच जीत लिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए मथीसा पथीराना ने 2 विकेट तो वहीं मोईन अली (MOEEN ALI) ने 1 विकेट अपने नाम किया. इस मैच में जीत दर्ज करके गुजरात की टीम ने टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
Tags: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, रिद्धीमान साहा,