IPL 2022, CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के प्लेइंग इलेवन में दिखेगा बदलाव, बड़ा खिलाड़ी होगा टीम से बाहर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एमसीए पूणे के स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन में लगातार 4 हार के बाद अपने 5वें मैच से वापसी की है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने क्रिकेट स्टारोंं से भरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हराया है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस (GT) की टीम जबरदस्त फॉर्म में है। अपने 5 में से 4 मैच जीतकर गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष पर विराजमान है। मैच को जीतने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग इलेवन ने दिख सकता है बदलाव

पिछले बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस वर्ष बुरे दौर से गुजर रही है। शुरुआती 4 मैच टीम लगातार हार चुकी है। टीम की बड़ी समस्या उनके स्टार बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) का न चलना है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी नया प्रयोग कर सकती है। उनके स्थान पर तमिलनाडु के बल्लेबाज हरि निशाथन (HARI NISHATHAN) पर दांव खेल सकती है।
इसके साथ ही जबदस्त फार्म में चल रहे शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) को ऊपर के आर्डर में बल्लेबाजी करा सकती है। जहां तक टीम की गेंदबाजी का सवाल है तो एडम मिल्ने (ADAM MILNE) और दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के बाहर होने के बाद लगातार फ्लाप चल रहे गेंदबाज मुकेश चौधरी (MUKESH CHAUDHRI) को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। इनके स्थान पर केरला के केएम आसिफ (KM ASIF) को मौका मिल सकता है।
गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल के बल्ले पर होगा टीम का दारोमदार

गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल (IPL) के अब तक हुए मैचों में सबसे सफल टीम है। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट खेली है। खासतौर से शुभमन गिल (SUBMAN GILL) व हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की बल्लेबाजी ने विरोधी टीमों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वैसे तो टीम में किसी बड़ बदलाव की संभावना कम है लेकिन मैथ्यू वेड (MATHEW WADE) का लगातार न चलना टीम के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है।
हालांकि उनके जगह पर रिप्लेसमेंट की संभावनाएंं बहुत कम हैं। इतना जरूर है कि बैटिंग आर्डर में कुछ परिवर्तन हो सकता है। गुजरात टाइटंस (GT) की टीम गठन के बाद यह सबसे बड़ा सवाल था कि ओपनिंग कौन सा बल्लेबाज करेगा। अब जब 5 मैच हो चुके हैं तो भी गुजरात टाइटंस की (GT) समस्या ओपनिंग को लेकर बनी है। गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन ठीक रहा है। टीम में लॉकी फग्यूर्सन के साथ मो शमी व राशिद खान शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांडया, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, डेविड मिलर, लॉकी फग्यूर्सन, मो. शमी, यश दयाल
चेन्नई सुपर किंग्स: रॉबिन उथप्पा, रितुराज गायकवाड़/ हरि निशाथन, मोईन अली, अंबाती राउडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डवेन ब्रावो, क्रिस जार्डन, महीश तीक्षाना, मुकेश चौधरी/ केएम आसिफ
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स,