IPL 2022, CSK vs GT: महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को इस वजह से ठहराया हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार, बेबी मलिंगा को लेकर कही बड़ी बात

आईपीएल 2022 का 62वां मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 15 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में 3ः30 बजे से खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 7 विकटों से यह मुकाबला अपने नाम किया। रिध्दिमान साहा को उनके 67 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करना अच्छा नहीं था- सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
गुजरात टाइटंस से 7 विकटों से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
” पहले बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा विचार नहीं था। पहले हाफ में तेज गेंदबाजों को हिट करना मुश्किल था, स्पिनरों के लिहाज से भी ऐसा ही था। साई ने अच्छी गेंदबाजी की. हम शिवम को ऊपर धकेल सकते थे, लेकिन जग्गी को साइड में रखने का मकसद पूरा नहीं कर पाते। अगर यह टूर्नामेंट में पहले होता, तो शिवम को शामिल करना एक सामरिक कदम होता।”
चेन्नई की बल्लेबाजी क्रम ने उन्हें इस सीजन बहुत निराश किया है। आज के मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के 53 और जगदीशन के 39 रनों की बदौलत सीएसके 134 के स्कोर पर पहुंच पायी। ऋतुराज ने आज 53 रनों की पारी खेली लेकिन बहुत धीमी पारी थी और यह धीमी पारी सीएसके कोई मदद नहीं कर सकी।
मथिशा पथिराना के बारे में धोनी बोले
श्रीलंका के तेज़ युवा गेंदबाज़ मथिशा पथिराना (MATHEESHA PATHIRANA) के बारे में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा-
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,” पथिराना के साथ, त्रुटि का अंतर कम है। उसके पास एक अच्छा धीमा गेंदबाजी का तरीका है और अगर वह लगातार तेज गेंदबाजी करता है तो उसे हिट करना मुश्किल होगा। हम लोगों को मौके देने की कोशिश करेंगे। हम एक अच्छी एकादश को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले मैचों में भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे।”