IPL 2022, CSK vs DC: ऋषभ पंत चेन्नई के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद बना रहे हैं बहाना, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

By Twinkle Chaturvedi On May 9th, 2022
IPL 2022, CSK vs DC: ऋषभ पंत चेन्नई के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद बना रहे हैं बहाना, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 8 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला गया। ऋषभ पंत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का विशाल लक्ष्य दिल्ली को दिया।  दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 117 रन बना पाई और चेन्नई से 91 रनों से हार गयी।

91 रन से हार के बाद प्लेऑफ को लेकर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ी

दिल्ली की पहली पारी कुछ खास नहीं हुई थी, हर बॉलरों ने अपने ओवरों में बहुत रन खर्च किए है और चेन्नई 20 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही।

दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी पारी की शुरुआत ठीक रही थी लेकिन डेविड वॉर्नर के विकेट ने काफी बडा झटका दिया। दिल्ली कैपिटल्स को मार्श और पंत ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन जब विकटें गिरनी शुरू हुई थी, तो विकटें गिरती चली गई। यह चेन्नई के लिए एक बड़ी जीत के साथ निश्चित अंत था।

सकारात्मक होकर निर्णय लेना है- चेन्नई से हार के बाद ऋषभ पंत

चेन्नई के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने कहा-

” चेन्नई ने  हमें सभी विभागों में मात दी। मुझे लगा कि यह आ रहा है, केवल एक चीज जो हम आगे देख रहे हैं वह है अगले तीन गेम। अगर हम उन्हें जीतते हैं, तो हमें क्वालीफाई करना चाहिए।”

आगे ऋषभ पंत ने कहा-

” फ्लू और कोविड के मामले हैं, बहुत कुछ चल रहा है लेकिन हम इसे बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। केवल एक चीज जो हम कर सकते हैं वह है अधिक सकारात्मक और सक्रिय होना, हमें एक अच्छे दिमाग में रहने और अच्छे निर्णय लेने की आवश्यकता है।”

 

Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, चेन्नई सुपर किंंग्स, दिल्ली कैपिटल्स,