IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा बड़ा झटका, दीपक चाहर के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी भी हो सकते हैं बाहर

By Aditya tiwari On March 6th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी के ये 3 विचित्र दोस्त हमेशा उनके साथ आते थे नजर, नाम जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरू होने का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस कर रहे हैं. लेकिन सीजन के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम को 2 बहुत बड़े झटके लग चुके हैं. दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के ऊपर पहले से ही संशय चल रहा था कि अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भी आईपीएल 2022 से बाहर हो सकते हैं. जिसके कारण अब उनकी टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका

मेगा ऑक्शन के बाद पिछले सीजन की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) बेहद मजबूत नजर आ रही थी. लेकिन अब इस टीम को एक साथ 2 बड़े झटके लग गए. तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) पहले ही शुरूआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वो पूरे सीजन के लिए भी बाहर हो सकते हैं.

इसी बीच अब सीएसके (CSK) की टीम को दूसरा बड़ा झटका लग गया है. इस टीम की पहचान कहे जाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भी अब चोट के कारण शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल एमएस धोनी पीठ दर्द से जूझ रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें कम से कम 4 हफ्तों के लिए आराम करना पड़ेगा. ऐसे में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं पायेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी के ना होने से कमजोर रहेगी सीएसके

ऐसे में अगर शुरू में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) गैरमौजूद रहते हैं तो फिर टीम की कप्तानी ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को मिल सकती है. जो फिलहाल बेहद शानदार लय में नजर आ रहे हैं. लेकिन दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी के गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है. हालांकि सीएसके उम्मीद कर रही होगी की ये दोनों ही खिलाड़ी जल्दी फिट होकर वापसी करें और लगातार दूसरी और ओवरऑल 5वीं ट्रॉफी अपने  नाम कर सके. माही का ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है.

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version