IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स पहले मुकाबले में हार के बाद बना रही है दिवार, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

आईपीएल 2022(IPL 2022) के नये सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े के मैदान में हुआ था. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स नये कप्तान रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की अगुवाई में मैदान पर उतरी थी. आपको बात दें आईपीएल शुरू होने के दो दिन पहले ही महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI)ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रविन्द्र जडेजा को सौंप दी थी.
26 मार्च की शाम 7:30 बजे हुए इस मुकाबले में चेन्नई को कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई ने 131 रनों का औसत स्कोर कोलकाता को दिया था. लो स्कोरिंग मुकाबले में भी लेकिन चेन्नई ने आसानी से हार नहीं मानी और मैच को अंत तक ले जाने में कामयाब रहे.
चेन्नई सुपर किंग्स ने हार के बाद बनाया ये वीडियो

IPL 2022 CSK TEAM BONDING VIDEO VIRAL
चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) ने हार के बाद अपनी टीम को जोड़ने के लिए एक रचनात्मक वीडियो बनाया है. जहाँ सभी साथी खिलाड़ी मिलकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी टीम की एकता को प्रदर्शित करते हुए सीमेंट और ईंटों से दीवार बनाने का प्रयास कर रहे हैं जहाँ एकता की भावना साफ साफ झलक रही है.
बायो बबल में होने बाद वो अपने परिवार से नहीं मिल सकते हैं. तो खाली समय में वो एक दूसरे के साथ मिलकर एन्जॉय कर रहे हैं. वीडियो में मौजूद कोच स्टीफन फ्लेमिंग (STEPHEN FLAMING), महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) के साथ साथ सभी साथी खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी देख सकते हैं.
यहाँ पर देखें वीडियो :-
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, स्टीफन फ्लेमिंग,