IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए है रवींद्र जडेजा

By Twinkle Chaturvedi On May 11th, 2022
Ravindra Jadeja ने आईपीएल टीम को लेकर शेयर किया पोस्ट, लोगों ने कहा- 'स्वागत है मुंबई इंडियंस टीम...'

आईपीएल 2022 का 14वां सीजन 26 मार्च 2022 से शुरू हुआ था अब यह लीग अपने इस सीजन के अंतिम चरण पर आ गयी है जहां अब हर टीमें पलेऑफ में क्वॉलीफाई करनें के लिए एक दूसरे से भिड़ रही है। कल के मैच में लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल कर गुजरात टाइटंस क्वॉलिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में विफल रही है 11 में से 4 मुकाबले जीतकर चेन्नई अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है लेकिन चेन्नई को इस वक्त बड़ा झटका लगा है रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) आईपीएल के बचो मैचों में टीम के लिए खेलते दिखाई नहीं देंगे।

जडेजा ने दिल्ली के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला नहीं खेला था

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को 91 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन इस मैच में रवींद्र जडेजा बांह में चोट के कारण खेलते दिखाई नहीं दिए थे गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फिल्डिंग करते हुए जडेजा चोटिल हो गए थे फिर उनकी जगह ऑल राऊंडर शिवम दुबे को टीम में जगह मिला थी।

रवींद्र जडेजा का यह आईपीएल सीजन उतना शानदार नहीं जा रहा 10 मैचों में जडेजा ने सिर्फ 116 रन बनाए है और सिर्फ 5 विकटें अपने नाम किए है। सीजन के शुरूआत में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने उन्हें कप्तानी भी सौंपी थी लेकिन जडेजा ने वापस से धोनी को चेन्नई की कप्तानी सौंप दी थी।

चेन्नई के बचे मैचों में नहीं खेलेंगे रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा की चोट में पिछले दो दिनों से कुछ सुधार देखने को नहीं मिल रहे है जिसके चलते रवींद्र जडेजा चेन्नई के बचे बाकी मैचों में खेलते दिखाई चहीं देंगे। चेन्नई के पास प्लेऑफ क्वालिफाई करने का चांस बहुत कम है क्योंकि बैंगलोर, राजस्थान और कोलकत्ता ये टीमें चेन्नई से काफी ज्यादा आगे चल रही है। चेन्नई अपने बाकी बचे मैच मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी प्लेऑफ में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए चेन्नई को तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।

 

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा,
Exit mobile version