IPL 2022: कौन है प्रशांत सोलंकी जिन्हे चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 गुना रकम देकर खरीदा, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही मौका

आईपीएल 2022 का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच (CSK vs GT) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम ने इस मुकाबले में प्लेइंग-XI में 4 बदलाव किए और 22 साल के लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी को डेब्यू का मौका दिया। उन्हें चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस से 6 गुना ज्यादा देकर 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो पिछले साल भी टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे।
चेन्नई की टीम में हुए 4 बदलाव

आईपीएल 2022 में डिफेडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो चुका है। इसी वजह से टीम अब बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने प्लेइंग-XI में 4 बदलाव किए है। ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू और महीश तीक्षणा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह प्रशांत सोलंकी, एन जगदीशन, मिचेल सैंटनर और मथीशा पथिराना को शामिल किया गया है।
प्रशांत सोलंकी को चेन्नई ने दिया मौका

22 साल के लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया। मालूम हो कि प्रशांत ने अब तक अपने करियर में सिर्फ एक ही टी20 खेला है। लेकिन फऱवरी में हुए मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के इस लेग स्पिनर को एक झटके में करोड़पति बना दिया था। प्रशांत को चेन्नई की टीम ने 20 लाख की बेस प्राइस से 6 गुना ज्यादा कीमत देकर 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उन्हें अब जाकर डेब्यू का मौका मिला।
प्रशांत सोलंकी लिस्ट-ए डेब्यू पर 5 विकेट ले चुके

प्रशांत सोलंकी ने अब तक खेले 9 लिस्ट-ए मैच में कुल 21 विकेट अपने नाम किये है। सोलंकी लिस्ट-ए में डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम कर चुके हैं। 48 रन देकर पांच विकेट अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले साल प्रशांत मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे थे और उन्हें कोरोना हो गया था। इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, अब उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिल गया।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-XI
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, प्रशांत सोलंकी, एन जगदीशन, डेवन कॉनवे, मोईन अली, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, मिचेल सैंटनर, मुकेश चौधरी।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, प्रशांत सोलंकी,