महेंद्र सिंह धोनी की जगह ये 3 खिलाड़ी अगले सीजन में बन सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, 2 खिलाड़ियो के रिकॉर्ड शानदार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अच्छा नहीं रहा है। 4 बार की चैंपियंस टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम के इस सीजन में 2 कप्तान देंखें हैं। टीम खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) बतौर कप्तान असफल रहे हैं। अब एक बार फिर से कमान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के हाथ में है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी खुद कप्तानी को छोड़ना चाहते हैं।
अब टीम को अगले सीजन में नया कप्तान चाहिए होगा, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान कौन होगा। टीम अपने खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी या किसी बाहरी खिलाड़ी पर दांव लगाएगी। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि टीम अपने टीम के कौन से 3 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
1- दीपक चाहर
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तानों की लिस्ट में युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) का नाम सबसे उपर है। यह टीम के साथ पिछले 3 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं। दायें हाथ से स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 14 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन बैक इंजरी के कारण वो टीम का हिस्सा नहीं बन सके। यह युवा होने के साथ अच्छे रणनीतिकार भी है। टीम इन पर अगले आईपीएल (IPL) में बतौर कप्तान दांव खेल सकती है।
2- रितुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में कप्तान के दावेदारों में रितुराज गायकवाड़ (RITIRAJ GAIKWARD) दूसरे नंबर पर आते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 2 शतक व 2 अर्द्धशतक के साथ 635 रन बनाए थे लेकिन इस सीजन के शुरुआत में उनका बल्ला नहीं चल सका, जिसका खमियाजा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उठाना पड़ा है।
हालांकि एक बार फिर वो फार्म में लौट रहे हैं। अब तक उन्होंने 10 मैच में 303 रन बनाए हैं। यह बल्लेबाज होने के साथ क्रिकेट की अच्छी समझ रखते हैं। इन्होंने मात्र 6 मैचों में ही अपने खराब फार्म से छुटकारा पा लिया है। फ्रेंचाइजी अगले सीजन में इन पर दांव लगा सकती है।
3- सैम करन
इंग्लैंड के गेंदबाज ऑलराउंंडर सैम करन (SAM CURRAN) अब फिट हो चुके हैं। अगले सीजन में उन्होंने आईपीएल खेलने का निर्णय लिया है। सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स मेगा ऑक्शन में खरीदना चाहेगी। यह पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में यह बेहतर करने की क्षमता रखते हैं । इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के कारण इन पास अनुभव की कमी नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इन को अगले सीजन में बतौर कप्तान खरीद सकती है।
Tags: आईपीएल 2022, दीपक चाहर, रितुराज गायकवाड़, सैम करन,