IPL 2022: जूनियर लसिथ मलिंगा अब बने चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा, महेंद्र सिंह धोनी अब बनायेंगे उनको सुपरस्टार

By Shadab Ahmad On April 22nd, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने जूनियर लसिथ मलिंगा, धोनी बनायेंगे सुपरस्टार

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) आईपीएल 2022  (IPL 2022) में गेंदबाजों के आभाव में खेल रही है। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के आईपीएल (IPL) से बाहर होने के बाद अब एडम मिल्ने (ADAM MILNE) भी चोट लगने के कारण बाहर हो गए हैं। टीम की फ्रेंचाइजी ने अब श्रीलंका के एक युवा बॉलर को टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है। यह अपने बॉलिंग एक्शन के कारण जूनियर लसिथ मलिंगा के नाम से भी जाने जाते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच में ही एडम मिल्ने की मांसपेशियों में हुआ था खिंचाव

आईपीएल 2022  (IPL 2022) का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को जीत मिली थी। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (ADAM MILNE) की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

इसके बाद से वो कोई मैच अब तक नहीं खेल पाए। अब खबर है कि वो आईपीएल 2022  (IPL 2022) के सीजन में मैच से बाहर हो गए हैं। इनकी जगह श्रीलंक के 19 वर्षीय तेज गेंदबाज मथीशा पथराना (MATHEESHA PATHIRANA) को टीम का हिस्सा बनाया गया है। यह पथिराना के कैंडी कॉलेज से पढ़े हैंं, जहां से कुमार संगकारा ने पढ़ाई की है।

मथीशा पथराना पहले भी रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स का  हिस्सा

मथीशा पथराना (MATHEESHA PATHIRANA) पहले रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि

” तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन में सुपरकिंग्स द्वारा चुने गए मिल्ने ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेला। श्रीलंका के मथीशा पथिराना शेष सीजन के लिए मिल्ने की जगह लेंगे।”

बता दें कि मथीशा पथराना (MATHEESHA PATHIRANA) को 20 लाख रुपए के आधार मूल्य पर लिया गया है। पथिराना ने अंडर-19 विश्व कप के चार मैचों में 27.28 की औसत और 6.16 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए। वो 2021 एशिया कप के दौरान अंडर -19 टीम का भी हिस्सा थे, जिसे भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीता था। पथिराना ने इस दौरान तीन मैचों में 4.74 की इकॉनमी रेट से केवल एक विकेट हासिल किया।

Tags: आईपीएल 2022, एडम मिल्ने, चेन्नई सुपर किंंग्स,