आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स इन 3 खिलाड़ियों को देती मौका तो नतीजे होते मौजूदा समय से बेहतर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम प्ले ऑफ तक भी पहुंचने में नाकाम रही है। टीम ने पुरानी प्लेइंग इलेवन पर ज्यादा भरोसा जताया है। टीम युवा खिलाड़ियाें को अवसर देने में नाकाम रही है। बहुत हद तक चेन्नई की हार के लिए यह वजहें भी काफी अहम हैं। हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि वो टीम के पास 3 ऐसे खिलाड़ी थे, जिनका प्रयोग कर टीम अपने को बेहतर बना सकती थी लेकिन टीम ने यह जहमत नहीं उठाई।
1- राजवर्धन हेंगरगेकर
राजवर्धन हेंगरगेकर (RAJVARDHAN HANGARGERKAR) आमतौर पर गेंदबाज आलराउंडर हैं। पिछला अंडर 19 विश्वकप में हेंगरगेरकर ने इंंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताने में जोरदार भूमिका अदा की थी। इसके अलावा अंडर 19 के शेष मैचों में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था। उन्होंने अंडर 19 विश्वकप में 5 विकेट लेने के साथ धुआंधार बल्लेबाजी भी की थी।
आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में मोईन अली (MOEEN ALI), रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA ) सहित कई अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा। इसके बाद भी गेंदबाज आलरांउडर राजवर्धन हेंगरगेरकर (RAJVARDHAN HANGARGERKAR) को मौका नहीं मिला।
2- एन जगदीशन
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन (N JAGDEESHAN) को भी आईपीएल 2022 के प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिल पाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज के पास बल्लेबाजी का काफी अनुभव है। इसमें फस्ट क्लास, लिस्ट ए व घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी है।
उनके शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उनको टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनको टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिल सका। जबकि टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज ज्यादातर मैचों में बहुत अच्छा नहीं कर सके है। अगर इस खिलाड़ी को अवसर मिलता शायद मैच के परिणाम कुछ और होते।
3 -प्रशांत सोलंकी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस बार आईपीएल में प्रशांत सोलंकी (PRSHANT SOLANKI) को 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। प्रशांत सोलंकी को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बोली लगाई थी लेकिन आखिर में यह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खाते में गए थे। प्रशांत सोलंकी मुख्य रूप से गुगली फेंकने के लिए जाने जाते हैं।
अभी हाल में हुई विजय हजारे ट्राफी में उन्होंने पुंडीचेरी के विरूद्ध 5 विकेट सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब तक वो लिस्ट एक के मैच में 23 की औसत से 21 विकेट ले चुके हैं। मौजूदा आईपीएल (IPL) के सीजन में स्पिनरों का जलवा है तो ऐसे में प्रशांत सोलंकी का न खिलाया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। अगर यह टीम में खेले होते तो जरूर टीम की हालत दूसरी होती ।
Tags: आईपीएल 2022, एन जगदीशन, चेन्नई सुपर किंंग्स,