IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स व पंजाब किंग्स के मैच पर छाया कोविड का साया, पुणे से इस जगह पर शिफ्ट हुआ मैच

आईपीएल (IPL) पर कोरोना (COVID 19) की काली छाया एक बार फिर से दिखाई देने लगी है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अभी तक एमसीए ग्राउंड नहीं पहुंच सकी है। पूरी टीम दिल्ली के एक होटल में क्वारंटीन है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के न पहुंचने से माना यह जा रहा है कि यह मैच पूणे के एमसीए स्टेडियम में होना संभव नहीं है। अब अगर मैच होता भी है तो मुंबई के किसी स्टेडियम में कराया जाएगा।
मिचेल मार्श के साथ तीन और टीम के सदस्य है कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट (PATRICK FARHART) के बाद अब तक मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) के अलावा टीम के दो अन्य सदस्य कोविड (COVID 19) पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि सब की हालत स्थिर है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सभी खिलाड़ी अलग-अलग कमरों में रह रहे हैं।
मंगलवार को सभी खिलाड़ियोंं का आरटी-पीसीआर (RT-PCR) लिया जाएगा। इसके बाद बीसीसीआई (BCCI) व आईपीएल (IPL) के अधिकारी मैच के बारे में निर्णय लेंगे। हालांकि यह लगभग तय है कि मैच अगर होगा भी तो पूणे न होकर मुंबई के किसी स्टेडियम में कराया जाएगा। इसके लिए पंजाब किंग्स (PBKS)को पूणे से मुंबई आना होगा। बता दें कि पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम मंगलवार को पूणे पहुंच गई है।
दिल्ली कैपिटल्स अब तक जीती है सिर्फ 2 मैच

आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 5 में से अपने 3 मैच गवां दिए हैं। टीम को सिर्फ 2 मैचों में सफलता मिली है। अब जब टीम पर कोरोना (COVID 19) संक्रमण का असर देखा जा रहा है तो टीम के प्रदर्शन पर भी इसका असर होगा।
बता दें किआईपीएल (IPL) के पिछले सीजन में भी 29 मैच हो गए थे । इसके बाद कई टीमों में कोरोना (COVID 19) पॉजिटिव की संख्या अचानक बढ़ गई और सीजन को बीच में ही रद करना पड़ा। बाद में यूएई में शेष आईपीएल (IPL) के मैच खेले गए। इस साल भी कुछ ऐसी ही स्थिति सामने आ रही है। पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच इस सीजन का 32वां मैच खेला जाना है।
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स,