चेतेश्वर पुजारा ने अब फॉर्म में की वापसी, पहले मैच में ही जड़ दिया दोहरा शतक

चेतेश्वर पुजारा ने अब फॉर्म में की वापसी, इंग्लैंड की सरजमीं पर पहले मैच में ही जड़ दिया दोहरा शतक

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम में वापसी का रास्ता ढूंढ रहे चेतेश्वर पुजारा (CHETESWAR PUJARA ) ने दोहरा शतक लगाकर ससेक्स (SUSSEX) को बचा लिया है। डर्बीशर (DERBYSHIRE) ने ससेक्स को फालोआन खेलने पर मजबूर कर दिया था। फॉलोआन खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा (CHETESWAR PUJARA ) ने  387 गेंद में 201 रन की शानदार पारी खेली और मैच को ड्रा करा लिया है।  पुजारा (CHETESWAR PUJARA ) के साथ ससेक्स (SUSSEX) के कप्तान टॉम हेंस ने 243 रन बनाए हैं।

पहली पारी में 6 रन पर आउट हो गए थे चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजार (CHETESWAR PUJARA )  सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे हैं। डर्बीशर (DERBYSHIRE) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 505 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जवाब में उतरी ससेक्स (SUSSEX) 174 रन पर ढेर हो गई। चेतेश्वर पुजारा (CHETESWAR PUJARA ) मात्र 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

इसके बाद डर्बीशर (DERBYSHIRE) ने उसे फॉलोआन खिला दिया। इसके बाद में फॉलोआन खेलते हुए  पुजारा (CHETESWAR PUJARA ) व टॉम हेंस ने शानदार बल्लेबाजी की। चेतेश्वर पुजारा ने 387 गेंदों पर 23 चौकों की मदद से 201 रन बनाए, साथ ही टॉम हेंस  (TOM HENS) ने 491 गेंद में 22 चौकों की मदद से 243 रन की पारी खेली। दोनों की मदद से ससेक्स (SUSSEX) मैच को ड्रा कराने में कामयाब हो गया।

दक्षिण अफ्रीका दौरे से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा (CHETESWAR PUJARA ) भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) से दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही बाहर चल रहे हैं। वह लगातार खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किए गए थे। इसके बाद वो आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में अनसोल्ड रहे।

अंत में चेतेश्वर पुजारा (CHETESWAR PUJARA ) ने काउंटी में भाग लेने का निर्णय लिया और ससेक्स (SUSSEX) की ओर से खेलने के न्योते को कूबूल किया। अब उनका बल्ला एक बार फिर चल गया है। इसके बाद उनकी भारतीय टीम  (INDIAN TEAM) में आने की संंभावना फिर से प्रबल हो गई हैं। बता दें कि (CHETESWAR PUJARA)  ने अब तक 95 टेस्ट मैचों में 43.9 की औसत से 6713 रन बनाए हैं। इसमें 18 शतक व 32 अर्द्धशतक शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version