IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच फ्लेमिंग ने बताया से कहां हुई टीम से सबसे बड़ी गलती, जिस वजह से होने पड़ा टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल 2022 में 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में 4 मैचों में महज 4 मैच ही जीत पाई। इस ख़राब प्रदर्शन के बाद चेन्नई टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने बड़ा बयान दिया है। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को लगता है कि उनकी टीम इस सीजन में करीबी मैचों में जीत दर्ज करने के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। आइए जानते हैं कि स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने टीम के प्रदर्शन को लेकर क्या कुछ कहा है….
स्टीफन फ्लेमिंग ने खराब प्रदर्शन को लेकर दिया बयान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा कि हम पिछले चार वर्षों के प्रदर्शन को जारी नहीं रख सके जो सचमुच चुनौती थी। साथ ही फ्लेमिंग ने ये भी कहा है कि उनके पास वो खिलाड़ी नहीं है जो इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने फैंस को ये भी उम्मीद दी है कि चेन्नई की टीम अगले सीजन शानदार प्रदर्शन करेगी। फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा,
” हमारे कई मैच ऐसे रहे जो करीबी थे लेकिन हम उनमें जीत दर्ज करने के लिए अच्छा नहीं कर सके। इस सीजन में ऐसा ही रहा जिससे हम क्वालीफाई नहीं कर सके। जब आप नये चक्र की शुरुआत करते हो तो आपके पास कई नये खिलाड़ी होते हैं और यह परीक्षा लेने वाला हो सकता है।”
” हम पिछले चार वर्षों के प्रदर्शन को जारी नहीं रख सके जो सचमुच चुनौती थी। हमारे पास फॉर्म में चल रहे कुछ खिलाड़ी नहीं थे जो हमें जीत दिला सकें और लय बनाये रखें। हमारे पास बेहतर करने का मौका था लेकिन सच्चाई यही है कि हम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके और यह अगले साल के लिये उत्प्रेरक का काम करेगा।”
कैसा रहा चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2022 में प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफ़ी निराशाजनक रहा। टीम ने इस सीजन के 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने महज चार मुकाबलों में ही जीत हासिल के और बाकी के 10 में टीम के हाथों हार लगी। सीएसके के खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म और चोटें भी थीं।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, स्टीफन फ्लेमिंग,