IPL 2022: नशे में धुत दो पुलिस वाले आईपीएल के बायो बबल में घुसे, नियम तोड़ने पर दर्ज हुई एफआईआर

आईपीएल (IPL) के मौजूदा सीजन के 21 वें मैच में बायो बबल को तोड़ने पर महाराष्ट्र के दो पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया हे। दोनों पुलिस कर्मी नशे में घुत होकर डीवाई पाटिल स्टेडियम में तस्वीर खींचने अंदर पहुंच गए थे। यह दोनों पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थे और वर्दी पहने हुए थे।
बायो बबल तोड़ने के आरोपी हैं रवींद्र माटे और रवींद्र नागपुरे

11 अप्रैल को आईपीएल (IPL) का 21 वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया था। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। मैच के दिन एक हादसा पेश आया था, इस दिन महाराष्ट्र पुलिस के दो कांस्टेबल बायो बबल में धुस गए थे और तस्वीरें ले रहे थे।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि दोनों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। दोनों कांस्टेबल की पहचान रवींद्र माटे (RAVINDRA MATE) और रवींद्र नागपुरे (RAVINDRA NAGPURE) के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार रवींद्र माटे नवी मुंबई पुलिस के साथ तो रवींद्र नागपुरे थाणे पुलिस के साथ काम कर रहा है। उन्होंने बताया है कि दोनों कांस्टेबल अपनी तय जगह को छोड़कर बायो बबल में शराब के नशे में घुस गए थे। दोनों पर महाराष्ट्र प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 58 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आईपीएल के 18वें मैच में भी दशरथ जाधव ने तोड़ा था बायो बबल

आईपीएल के (IPL) मौजूदा सीजन में बायो बबल टूटने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैच में एक फैंस बायो बबल को तोड़कर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)के पास तक पहुंच गया था। इसकी पुलिस से भी झड़प हुई थी।
पुलिस निरीक्षक ने बताया था कि बायो बबल तोड़ने वाले 26 वर्षीय युवक का नाम दशरथ जाधव (DASHRATH JADHAV) था और वो महराष्ट्र्र के सतारा जिले का रहने वाला था। युवक पर भी केस दर्ज हुआ था। बता दें कि बायो बबल में आईपीएल (IPL) से जुड़े खिलाड़ी, कमेंटेटर व ब्राडकास्टर ही दाखिल हो सकते हैं। इसमें किेसी अन्य को जाने की इजाजत नहीं होती है। कोरोना से बचाव के लिए इस बार भी बायो बबल में मैच हो रहे हैंं हालांकि इस बार सख्ती पिछली बार की अपेक्षा काफी कम है।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियस, सनराइजर्स हैदराबाद,
