IPL 2022: BCCI ने दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी बना कर अपने नाम दर्ज़ किया ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’, रच दिया इतिहास

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का फाइनल 29 मई को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रात 8 बजे से खेला जा रहा है। ये फाइनल मैच गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस मैच से पहले क्लोज़िंग सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसमें बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), सचिव जय शाह (Jay Shah) और आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने सम्मान स्वीकार किया।
इस मैच से पहले ही BCCI ने अपना नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज करा लिया है। आइये जानते है इसकी वज़ह।
IPL 2022 में BCCI ने किया सबसे बड़ी जर्सी का निर्माण
Biggest cricket jersey in the world – into the guiness world records – The IPL jersey. pic.twitter.com/svWcCZCcZQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 29, 2022
IPL के 15वें सीजन के फाइनल मुकाबले से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक विशालकाय जर्सी का प्रदर्शन किया गया। ये जर्सी दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी है। जिसके बाद ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। ये जर्सी IPL के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है।
इस दौरान गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच IPL 2022 के फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly),, सचिव जय शाह (Jay Shah) और आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ का सर्टिफिकेट लिया।

वहीं इस क्लोज़िंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी शामिल हुए। आईपीएल 2022 के क्लोज़िंग सेरेमनी में म्यूजिक एक्सपर्ट एआर रहमान (A. R. Rahman) और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के कुछ विशेष प्रदर्शन भी देखने को मिले।
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस दौरान राजस्थान ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया। जबकि गुजरात टाइटंस (GT) ने फाइनल मुकाबले में एक बदलाव किया है। गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में अल्जारी जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमॉयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन: रिद्धिमान साहा , शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, बीसीसीआई, राजस्थान रॉयल्स,