IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर हुए KKR के अंजिक्य रहाणे, इंग्लैंड दौरे लेकर बजी ख़तरे की घंटी, जानिए वज़ह

By Akash Ranjan On May 16th, 2022
IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर हुए KKR के अंजिक्य रहाणे, इंग्लैंड दौरे लेकर बजी ख़तरे की घंटी, जानिए वज़ह

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बाकी बचे सभी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम में बड़े खिलाड़ी पैट कमिंस के बाद अब टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। रहाणे को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजिंक्य रहाणे को ग्रेड III हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट आई है। जिसके चलते उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स का बायो बबल छोड़ना पड़ा है। इसके बाद रहाणे के ऊपर अब एक और संकट मंडराने लगा है।

आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद रहाणे इंग्लैंड दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप-कप्तान रहाणे पहले ही प्लेइंग इलेवन से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर ने टीम में जगह बनाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते भारत के इंग्लैंड दौरे की टीम का ऐलान हो सकता है और भारत 16 जून को इंग्लैंड रवाना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ख़बर आ रही है कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) आईपीएल 2022 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो चुके हैं। लेकिन यहां ग़ौर करने वाली बात है कि इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने अभी तक किसी भी तरह से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।

14 मई हैदराबाद के खिलाफ हो गए थे चोटिल

बीते 14 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से हुआ था। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले बल्लेबाजी के दौरान रहाणे चोटिल हो गए थे। इस वजह से हैदरबाद की पारी के दौरान उन्हें फील्डिंग करते हुए भी नहीं देखा गया था। बताया जा रहा है कि दिग्गज की इंजरी को ठीक होने में चार हफ्तों से ज्यादा का वक्त लग सकता है।

NCA में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे रहाणे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रहाणे जल्‍द ही आईपीएल के बायो-बबल को छोड़ देंगे। उन्‍हें बेंगलुरू स्थित राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। अगले चार सप्‍ताह तक रहाणे रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे। हालांकि आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खास अच्‍छा नहीं रहा है। इस सीजन वो केकेआर के लिए 7 मैचों में महज 113 रन ही बना पाए हैं।

Tags: अजिंक्य रहाणे, आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स,
Exit mobile version