IPL 2022: 4 टीमें जिनका आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जाना अभी से तय, मुंबई इंडियंस और बैंगलोर में रेस में भी नहीं

बीसीसीआई (BCCI) ने अब आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियों को तेज कर दिया है. मात्र 5 दिनों के बाद ही सीजन 15 का पहला मैच खेला जाएगा. 26 मार्च को पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच खेला जाने वाला है. इस सीजन 8 के बजाय 10 टीमें नजर आने वाली है. जिसके कारण ही नॉकऑउट स्टेज की रेस बेहद मजेदार होने वाली है.
सभी टीमें मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) के बाद मजबूत नजर आ रही है. लेकिन कुछ टीमें चोटिल खिलाड़ियो की परेशानी से जूझ रही है. आज हम आपको उन 4 टीमों के बारें में बतायेंगे, जिनका अभी से ही आईपीएल 2022 (IPL 2022) के नॉकऑउट स्टेज में जाना तय नजर आ रहा है. जिसमें मुंबई मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम रेस में नहीं नजर आ रही है.
4 टीमें जिनका IPL 2022 के नॉकऑउट स्टेज में जाना अभी से तय
1. लखनऊ सुपरजांयट
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में नई टीम के रूप में आई लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPER GIANT) की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. केएल राहुल (KL RAHUL) के रूप में टीम के पास अच्छा कप्तान होने के साथ ही गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) और एंडी प्लावर के रूप में शानदार कोचिंग स्टाफ भी नजर आ रहा है.
इस टीम में ऑलरांउडर खिलाड़ियो की भरमार नजर आ रही है, जिसके कारण ही अच्छा बैलेंस भी है. बल्लेबाजी में टीम के पास क्विटंन डी कॉक, मनीष पांडे (MANISH PANDEY) और इविन लुईस नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI), दुश्मंथा चमीरा, आवेश खान (AVESH KHAN), अंकित राजपूत और शाहबाज नदीम नजर आ रहे हैं.
वहीं ऑलरांउडर खिलाड़ियो की रेस में क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA), दीपक हुड्डा (DEEPAK HUDDA), मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर (JASON HOLDER) और कृष्णपा गौतम नजर आ रहे हैं. मैच विनर खिलाड़ियो की भरमार की वजह से लखनऊ सुपर जांयट की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में आसानी से जगह बना सकती है.
2. चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 4 बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में इस टीम ने अपने कई खिलाड़ियो को दोबारा खरीदा है. जिसके लिए ही इस टीम का दावा एक बार से खिताब के लिए मजबूत नजर आ रहा है.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास किसी भी टीम को चैपिंयन बनाने की क्षमता है. उनके अलावा अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU), रोबिन उथ्पपा, रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) और डेवॉन कॉन्वे जैसे बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. जबकि गेंदबाजी में टीम के पास एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी और तुषार देशपांडे जैसे गेंदबाज नजर आ रहे हैं.
वहीं ऑलरांउडर खिलाड़ियो की बात करें तो दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR), मोईन अली (MOIN ALI), रविंद्र जडेजा, राजवर्धन हैंगरगेकर, शिवम दूबे (SHIVAM DUBE), ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर और ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) जैसे मैच विनर हैं. जिसके कारण ही आसानी से ये टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जा सकती है.
3. दिल्ली कैपिटल्स
पहले सीजन से ही आईपीएल खेल रही दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं जमा पाई है. लेकिन ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस टीम के कोचिंग स्टाफ में रिकी पोटिंग (RICKY PONTING), शेन वॉटसन और अजित अगरकर नजर आ रहे हैं.
इस टीम की बल्लेबाजी को देखें तो पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW), डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, सरफराज खान और यश धुल (YASH DHULL)नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में टीम के पास कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV), लुंगी एंगीडी, एनरिच नोर्तें, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, खलील अहमद (KHALEEL AHMAD), और कमलेश नागरकोटी नजर आ रहे हैं.
बात करें ऑलरांउडर खिलाड़ियो की तो टीम में अक्षर पटेल (AXAR PATEL), मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH), शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR), ललित यादव (LALIT YADAV)और रॉवमैन पॉवेल नजर आ रहे हैं. जिसके कारण इस टीम के पास क्षमता है कि वो आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में आसानी से जा सकती है.
4. कोलकाता नाईट राइडर्स
अब तक 2 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को अपना कप्तान बनाया है. जो बतौर कप्तान खुद को साबित कर चुके हैं. वहीं कोचिंग स्टाफ में ब्रैंडन मैकुलम के साथ अभिषेक नायर भी नजर आ रहे हैं.
बल्लेबाजी की बात करें इस टीम में अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE), आरोन फिंच (AARON FINCH), सैम बिलिंग्स और रिंकू सिंह (RINKU SINGH) नजर आ रहे हैं. गेंदबाजी की बात करें तो इस टीम में रसिक सलाम (RASIK SALAM), पैट कमिंस (PAT CUMMINS), टिम साउथी और वरूण चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं.
वहीं बात ऑलरांउडर खिलाड़ियो की करें तो टीम में वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER), नीतीश राणा (NITISH RANA), चमिका करूणारत्ने, आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL), सुनील नरेन और मोहम्मद नबी (MOHAMMED NABI) नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही ये टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है.
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,