IPL 2022: क्वालीफायर दौर में खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं टॉप 4 टीमें, जानिए कब और कहाँ खेला जाएगा मैच

By Shadab Ahmad On May 22nd, 2022
IPL 2022: क्वालीफायर दौर में खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं टॉप 4 टीमें, जानिए कब और कहाँ खेला जाएगा मैच

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच अब अपने शबाब पर पहुंच चुका है। क्वालीफायर राउंंड के लिए टाॅप 4 टीमें निर्धारित हो गई हैं। अब यह टीमें खिताबी भिडंत के लिए तैयार हैं। टाॅप 4 टीमों में पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT), दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR), तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) है। अब इन चारों टीमों के बीच 3 क्वालीफायर मैच व फाइनल खेला जाएगा। जानिए, कब कहां किस टीम का होगा मैच

गुजरात टाइटंस व राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा पहला क्वालीफायर मैच

आईपीएल 2022  (IPL 2022) का पहला क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच  24 मई को कोलकाता के  इडेन गार्डन में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। इसके बाद इलिमिनेटर मैच 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच इडेन गार्डन में शाम  7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम को इलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से खेलना होगा। यह मैच दूसरा क्वलीफायर होगा जोकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम के 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

अहमदाबाद ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल मैच

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम को 8 बजे शुरू होगा। मैच में पहले क्वालीफायर और दूसरे क्वालीफायर में जीती टीम के बीच होगा। यहां आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खिताब का निर्णय के बाद आईपीएल का यह सीजन खत्म हो जाएगा। बता दें कि अभी लीग चरण का एक मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होना है।

यह मैच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा लेकिन इस मैच के परिणाम से प्वांइट टेबल पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दोनों टीमें अब प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी हैं। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की हार के बाद प्लेऑफ के 4 क्वालीफाई करने वाली टीमों को निर्धारण हो चुका है।

 

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version