IPL 2022: प्लेऑफ के रेस में अब इन 4 टीमों ने लगाया है तड़का, इन 3 टीमों के लिए बहुत ज्यादा बढ़ गई मुश्किले

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लीग मैचों का समापन होने की ओर है। अब तक 55 मैच खेल जा चुके हैं। इससे प्वाइंट्स टेबल की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। अब शीर्ष 4 टीमों नंबर वन के लिए जोर अजमाइश शुरु होने वाली है। बता दें कि प्ले आफ में शीर्ष पर विराजमान दो टीमों को मैच में फाइनल खेलने के दो अवसर मिलने वाले हैं। इस लिए 4 शीर्ष टीमें अपने शेष मैचों को पूरी ताकत से जीतने की कोशिश करेंगी।
यह चार शीर्ष टीमें खेल सकती हैं प्ले ऑफ

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में डेब्यू करने वाली 2 नई टीमें अब तक प्वाइंंट्स टेबल के शीर्ष पर विराजमान हैं। लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम अब तक अपने 11 मैच में सिर्फ 3 मैच हारी है जबकि गुजरात टाइटंस (GT) का भी यही हाल है लेकिन नेट रन रेट के आधार पर लखनउ सुपर जासंट्स (LSG) की टीम नंबर वन पर गुजरात टाइटंंस की टीम नंबर 2 पर है। अब तक तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम है।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक अपने 11 में से 7 मैच जीते हैं । यह 14 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में नंबर 3 पर है। साथ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 12 में 7 मैच जीते हैं और यह प्वाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर है। अब इन चारों टीमें अपने शेष मैच जीतकर नंबर वन पर जाने के लिए संघर्ष करती दिखाई दे रही हैं ।
दिल्ली कैपिटल्स के पास है बड़ा उलटफेर करने का चांस

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में पांचवे नंबर की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) है। टीम ने अपने अब तक अपने 10 मैचों में 5 मैच जीते हैं। टीम के पास अब अभी भी 4 मैच शेष हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने सभी मैच जीतकर आईपीएल में बड़ा उलटफेर करने में सक्षम है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के अपने 11 में 6 मैच हार चुकी है। टीम के पास अभी 3 मैच शेष हैं, टीम अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष 4 टीमों के लिए चुनौती पेश कर सकती है।
बता दें कि आईपीएल के प्ले आफ मैच 24 मई को शुरु होंगे। पहला मैच शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 25 मई को तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। इसके साथ तीसरा मैच पहले मैच में हारी टीम व दूसरे क्वालीफायर में जीती टीम के बीच होगा। फाइनल पहले क्लाईफायर और और आखिरी मैच में जीती टीम के बीच 29 मई को खेला जाएगा।
Tags: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स,
