IPL 2022: 3 युवा गेंदबाज जिन्होंने पहले ही मैच में छोड़ी एक अलग छाप, खुद को साबित किया लंबी रेस का घोड़ा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 62 वां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों की ओर से कई युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया। इसमें 3 युवा गेंदबाजों ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है। हम आगे इस लेख में इन 3 खिलाड़ियों के नाम व उनके प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे।
1- मथीशा पथिराना

जूनियर लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) कहे जाने वाले श्रीलंका के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने 13वें मैच की प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया। मैच को देखकर ऐसा लगा कि वाकई में एक बार फिर से लसिथ मलिंगा वापस लौट आएं हों। उनके एक्शन के साथ मथीशा पथिराना ने धारदार गेंदबाजी की।
अपने पहले स्पेल के 2 ओवर में शुभमन गिल (SUBMAN GILL) व हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) का विकेट लेकर खुद को लंबी रेस का घोड़ा साबित कर दिया है। इनके इस शानदार प्रदर्शन से मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से इस खिलाड़ी को अब तक IPL में न खिलाए जाने का दुख हुआ होगा।
2- प्रशांत सोलंकी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने आईपीएल (IPL) के इस सीजन के 62वें मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में युवा लेग स्पिनर गेंदबाज प्रशांत सोलंको को भी अवसर दिया। प्रशांत सोलंकी (PRSHANT SOLANKI) अपने स्पेल के 4 ओवर पूरे किए हैं। वो मैच के दौरान बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने में कामयाब रहे।
हालांकि उनको कोई विकेट नहीं मिला, फिर भी वो काफी किफायती गेंदबाज साबित हुए। प्रशांत सोलंकी ने 4 ओवर में कुल 18 रन दिए हैं। इस युवा लेग स्पिनर ने अपने IPL के डेब्यू मैच में खुद का साबित कर दिया है। उम्मीद है कि आगे के मैचों में यह विकेट निकालने में कामयाब होंगे।
3- आर साई किशोर

गुजरात टाइटंस (GT) ने लखनऊ सपुर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए आईपीएल (IPL) के 56 वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने युवा खिलाड़ी आर साई किशोर (R SAI KISHORE) को डेब्यू किया था। साई किशोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी।
रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के खिलाफ इस आर्थोडेक्स स्पिनर ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की है। साई किशोर ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया है। इन्होंने अपने लगातार उम्दा प्रदर्शन से खुद को साबित किया है।
Tags: आईपीएल 2022, आर साईं किशोर, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स,