IPL 2022: 3 आईपीएल टीमें जो बीच सीजन में बदल सकती हैं अपना कप्तान, इस दिग्गज को छोड़नी पड़ेगी अपनी जगह

By Aditya tiwari On March 23rd, 2022
IPL 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियां अब बीसीसीआई (BCCI) ने पूरी कर ली है. 26 मार्च से इस सीजन का आगाज होगा, जब वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें शाम के 7:30 बजे आमने-सामने होंगी. इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई के बदले मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेला जाना है.

इस सीजन के दौरान 8 के बजाय 10 टीमें नजर आने वाली हैं. जिसके कारण ही कई नए कप्तान भी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण बीच सीजन में कई टीमें कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सकती है. जिसके कारण आईपीएल इतिहास के एक दिग्गज कप्तान को भी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बीच सीजन कप्तानी बदल सकती है.

1. गुजरात टाइटंस

आईपीएल में जो 2 नई टीमें आई हैं, उसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम का नाम शामिल है. इस टीम ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए अपना कप्तान तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) को बनाया है. जो लंबे समय से फॉर्म और फिटनेस दोनों से जूझ रहे हैं. ऐसे में अगर बीच सीजन में एक बार फिर से वो इसी समस्या से गुजरते हैं, तो टीम बहुत बड़ा फैसला ले सकती है.

ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम हार्दिक पांडया की जगह युवा शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) को ये अहम जिम्मेदारी दे सकती है. इस टीम के पास कप्तानी के विकल्प के रूप में राशिद खान (RASHID KHAN) भी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अब आईपीएल 2022 (IPL 2022) बेहद रोमांचक नजर आने लगा है. सभी की नजरें इस टीम और कप्तान पांडया पर टिकी हुई हैं.

2. पंजाब किंग्स

केएल राहुल (KL RAHUL) के टीम छोड़ने के बाद पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) ने मेगा ऑक्शन में कई कप्तानी के विकल्प खोजने का प्रयास किया. जिसके बाद रिटेन मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) को टीम का आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए कप्तान बना दिया. आपको बता दें कि इससे पहले मंयक ने कप्तानी का भार नहीं संभाला है, जिसके कारण ये बड़ा फैसला उल्टा भी पड़ सकता है.

जिसके कारण ये कहा जा सकता है कि अगर बीच सीजन तक टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS)  मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) को इस पद से हटा भी सकती है. इस टीम का पुराना रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही रहा है. मंयक की जगह टीम अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

3. चेन्नई सुपर किंग्स

इस टीम का नाम देखकर आप चौंक गए होंगे, क्योंकि इस टीम की कप्तानी 4 बार के आईपीएल विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के पास है. लेकिन जिस तरह की रिपोर्ट्स बीच में आई थी. उससे कहा जा सकता है कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बीच से ही महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के भविष्य का कप्तान  तैयार करना चाहेंगे.

इसके अलावा धोनी की उम्र का भी फैक्टर भी इस सीजन नजर आ सकता है. ऐसे में अगर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के उत्तराधिकारी की बात की जाए तो उसमें रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) का नाम नजर आ रहा है. वहीं विदेशी नामों की बात करें तो मोईन अली (MOEEN ALI) का भी रोल बेहद अहम हो सकता है.

 

 

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version