IPL 2022: 3 टीमें जो अगले सीजन में बदलेगी अपने टीम का कप्तान, जो उन्हें आईपीएल में दिला सके खिताब

By Shadab Ahmad On May 24th, 2022
IPL 2022: 3 टीमें जो अगले सीजन में बदलेगी अपने टीम का कप्तान, जो उन्हें आईपीएल में दिला सके खिताब

आईपीएल 2022 (IPL 2022)  में अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। अब तक तीन टीमें गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। अब चौथी टीम के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच संघर्ष जारी है। इस सीजन में कई दो डेब्यू करने वाली टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन कई ऐसी टीमें हैं जो तो बेहतर खेल दिखाए हैं लेकिन इनके कप्तानों का खेल काफी निराशाजनक रहा है।

माना यह जा रहा है कि नए सीजन में इन टीमों के कप्तान को बदला जाना तय है। आइए जानते हैं कौन हैं वो टीमें…

पंजाब किंग्स

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (PBKS) ने धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले मैच के दौरान ऐसा लगा था कि यह इस बार की चैंपियंस टीम हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे टीम का प्रदर्शन खराब होता गया और अंत में टीम का प्रदर्शन काफी लचर हो गया। इसका परिणाम यह हुआ कि टीम प्ले ऑफ से बाहर हो गई है। फ्रेंचाइजी ने जिन खिलाड़यों पर काफी मंहगा दांव लगाया था वो खिलाड़ी मैचों में बिल्कुल फ्लॉप रहे।

सबसे ज्यादा अहम यह रहा कि टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) पूरे सीजन में बल्ले से कुछ विशेष कर ही नहीं सके जबकि इस खिलाड़ी को केएल राहुल को हटाकर कप्तान बनाया गया था। केएल राहुल (KL RAHUL) ने पंजाब किंग्स को पिछले सीजन में प्ले ऑफ तक पहुंचाया था। इस कारण यह तय माना जा रहा कि आगामी सीजन में पंजाब किंग्स का कप्तान बदला जाना तय है।

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। आईपीएल की शुरुआत में लगातार 2 मैच हारने के बाद टीम ने जोरदार वापसी की और 5 मैच लगातार जीते लेकिन अपने 8वें मैच के बाद टीम का प्रदर्शन एक बार फिर से लचर हो गया। अब टीम प्ले ऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन  में मंहगे खरीदे गए खिलाड़ी एक फ्लॉप साबित हुए। यहां तक कि कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) का बल्ला पूरे सीजन में नहीं बोल सका। फ्रेंचाइजी ने इन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए थे। अधिकांश मैचों में टीम की ओपनिंग साझेदारी न चलने से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। यह लगभग तय है सनराइजर्स हैदाराबाद अगले सीजन में अपना कप्तान बदलने वाली है। 

 चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। सीजन के आगाज के साथ टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को कप्तान नियुक्त किया लेकिन प्रयोग टीम के लिए सफल साबित नहीं हो सका। शुरुआती 4 मैचों में टीम को लगातार हार का मुंह देखना पड़ा।

बाद में खुद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और एक बार फिर IPL 2022 में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के हाथ में कप्तानी चली गई। अब इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है। माना यह जा रहा है कि टीम अगले सीजन में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निर्देशन में अपना नया कप्तान चुनेगी।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version