IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो अगले सीजन में अपनी टीम के लिए साबित होंगे सबसे बड़े मैच विनर, अकेले दम पर जीतायेंगे मैच

आईपीएल 2022 (IPL 2022) अब शैन: शैन: अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्ले ऑफ के क्वालीफाई कर चुकी टीमें खिताब को जीतने के लिए नई रणनीतियां तैयार कर रहे हैं। साथ ही टीम के खिलाड़ी पूरी शिद्दत से मैच प्रैक्टिस करने में जुटी हैं। इसके अलावा अब तक जो टीमें प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी हैं। वो हार के कारणों की समीक्षा और नए सीजन के खिलाड़यों पर चर्चा कर रही हैं। अब तक हुए मैचों के आधार पर फैंस का मानाना है कि अगले सीजन में 3 खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी से धूम मचा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी…
जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHER) आईपीएल 2022 (IPL 2022) का हिस्सा नहीं बन सके थे। मुंबई इंडियंस (MI) के कोच महेला जयवद्धने ने घोषणा की है कि अगले सीजन में जोफ्रा आर्चर टीम का हिस्सा होंगे। इस वर्ष मुंबई इंडियंस ने उनको 8 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन जोफ्रा आर्चर पहले कोहनी की चोट बाद में बैक स्ट्रैस फैक्चर्स की समस्या से जूझते आईपीएल 2022 (IPL 2022) में टीम मुंबई इंडियंंस के साथ मैदान पर नहीं देखे गए।
अभी तक जोफ्रा आर्चर फिट नहीं हो पाए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से खबर आई है कि टी 20 वर्ल्ड कप में जोफ्रा आर्चर का खेलना नामुमकिन हैं लेकिन अभी आईपीएल के अगले सीजन में एक साल हैं, इसलिए यह माना जा रहा है कि तब तक जोफ्रा आर्चर चोट से उभर चुके होंगे। जोफ्रा आर्चर शुरुआती ओवरों में किफायती गेंदबाजी करने के साथ विकेट लेने में भी कामयाब रहते हैं।
आईपीएल 2020 (IPL 2022) में वो पर्पल कैप पाई थी। अब तक आईपीएल में 34 मैचों में जोफ्रा आर्चर 46 विकेट ले चुके हैं। अगले सीजन में अगर उनकी वापसी होती है तो यह तय है कि उनका प्रदर्शन कमाल का होगा जो मुंबई इंडियंस की जीत की नींंव रखेगा।
दीपक चाहर

आईपीएल (IPL) की चैंपियंस टीमों में एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का इस बार भी प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम पूरे सीजन में कमजोर गेंदबाजी से जूझती रही। हालांकि टीम ने दो अच्छे गेंदबाज दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) व एडम मिल्ने को खरीदा था। मगर चोट के कारण यह दोनों गेंदबाज टीम का हिस्सा नहीं बन सके।
जहां तक दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) का सवाल है तो टीम ने उनके ऊपर आईपीएल 2022 (IPL 2022) लिए 14 करोड़ रुपए खर्च किए थे लेकिन पहले हाथ की चोट व बाद में बैक इंजरी की समस्या से जूझते हुए उनको खेलने का मौका नहीं मिल सका। दीपक चाहर शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के साथ रन को रोकने में कामयाब गेंदबाज हैं। यह किसी के किसी भी क्षण अपनी गेंदबाजी से मैच के रूख को बदलने की ताकत रखते हैं। अब तक 55 मैचों में 59 विकेट ले चुके हैं। अब अगले सीजन में इनकी वापसी कहर मचा सकती है।
उमरान मलिक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में युवा गेंदबाज उमरान मलिक स्पीड स्टार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। इस सीजन में उन्होंने स्पीड के साथ अपनी गेंदबाजी में विविधता दिखाई है। जिसका परिणाम यह रहा है कि इस सीजन में वो काफी घातक गेंदबाज साबित हुए हैं। उनकी गेंदबाजी को देखकर सभी पूर्व क्रिकेटरों ने इस खिलाड़ी को भविष्य का स्टार खिलाड़ी बताया है। कुछ खिलाड़ियों ने उमरान मलिक (UMRAN MALIK) को भारतीय टीम में खिलाए जाने की वकालत की है।
उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक 21 विकेट लिए हैं, साथ ही 157 किमी /घंटे की सबसे तेज गेंदबाजी की है। माना जा रहा है कि अगले सीजन में यह और भी घातक गेंदबाजी कर सकते हैं। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि अगर इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में अवसर मिला तो गेंदबाजी में विविधता आना तय है। यह आईपीएल के अगले सीजन में धूम मचा सकते हैं।
Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, जोफ्रा आर्चर, दीपक चाहर,