IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें इस सीजन में खेलने का मिलता मौका तो कर देते खुद को साबित, पहले दिखा चुके हैं अपना दम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) ने कई युवा खिलाड़ियों इंटरनेशनल क्रिकेट को दिए हैं। यह भविष्य में विभिन्न देशों की टीमों का हिस्सा होंगे लेकिन इस बीच कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2022 में सिर्फ बेंच पर बैठे रह गए। हालांकि यह खिलाड़ी काफी अच्छी क्रिकेट खेलते हैं और इनको क्रिकेट का अनुभव भी है। अगर इन खिलाड़ियों को टीम में स्थान मिलता तो यह जरूर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते। हम आपको इस लेख में उन 3 खिलाड़ियों का नाम बताने वाले हैं जो काफी प्रतिभा के बाद भी बेंच पर ही बैठे रह गए।
1- रहमानुल्लाह गुरबाज
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (RAHMANULLAH GURBAJ) अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में जाने जाते हैं। IPL 2022 में इस खिलाड़ी को किसी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन बाद में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के आने के बाद गुजरात टाइटंस (GT) इनको रिप्लेसमेंट के रूप में खरीदा था लेकिन अब तक 13 मैच खेलने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज को गुजरात टाइटंस की टीम ने अवसर नहीं दिया।
हालांकि इस बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है। गुरबाज ने अब तक 9 वनडे मैचों में 53 की औसत से 428 रन बनाए हैं जबकि टी 20 क्रिकेट के 20 मैचों में 137 के स्ट्राइक रेट से 534 रन बनाए हैं।
2- नूर अहमद
अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज नूर अहमद (NOOR AHMAD) अपनी स्पिंन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अफगानिस्तान की घरेलू क्रिकेट में इनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। इन्होंने अपने देश के लिए घरेलू मैचों के टी 20 33 मैचों में 37 विकेट लिए हैं। यह खिलाड़ी भी पूरे IPL सीजन बेंच पर ही बैठा रह गया।
कारण यह था कि राशिद खान के लगातार बेहतर करने से इस युवा खिलाड़ी को अवसर नहीं मिल सका। अगर इस खिलाड़ी को टीम ने अवसर दिया होता तो यह खिलाड़ी खुद को साबित करने की क्षमता रखता था। नूर अहमद ने करांची किंग्स की ओर से इस सीजन में 4 मैच खेलते हुए 4 विकेट लिए थे।
3- मंयक मारकंडे
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब के लेग स्पिंनर मयंक मारकंडे को मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 65 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन इस युवा खिलाड़ी को आखिरी मैच तक बेंच ही नसीब हुई। हालांकि यह खिलाड़ी वर्ष 2018 से आईपीएल (IPL) खेल रहा है। अब तक इस खिलाड़ी ने आईपीएल के 16 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ एक टी 20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं लेकिन इस बार अवसर न मिलने इस खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर नहीं मिल सका लोगों को मानना है कि यह युवा खिलाड़ी खुद को साबित करने की क्षमता रखता है।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियस, रहमानुल्लाह गुरबाज,