IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें मौका देती कोलकाता नाईट राइडर्स तो अलग नजर आते नतीजे, जीत सकती थी ट्रॉफी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) फैंस की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है। टीम का प्रदर्शन सामान्य रहा है। इसका नतीजा यह रहा है कि टीम 13 मैचों में सिर्फ 6 मैच जीत सकी है। अब टीम लगभग प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर है। टीम की हार में वैसे तो कई अहम वजहें रही हैं लेकिन टीम का अपने प्लेइंग इलेवन में हर दिन बदलाव एक बड़ा कारण रहा है। ऐसे में उन खिलाड़ियों को स्थान नहीं मिला जो मैच विनर साबित होने की क्षमता रखते थे। आइए जानते हैं कौन हैं वो 3 खिलाड़ी
1- मोहम्मद नबी
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अफगानिस्तान के गेंदबाज आलराउंडर मो. नबी (MOHAMMAD NABI) को मौका नहीं दिया। ये पहले भी आईपील खेले में हिस्सा ले चुके हैं । अब तक इनका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। इनके नाम आईपीएल में 13 विकेट और 180 है। यह बल्लेबाजी में तेजी से रन बटोरने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
इन तमाम उपलब्धियों के बाद भी इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं दिया। यह हालत तब है कि कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने इस सीजन में सर्वाधिक बार अपनी प्लेइंग इलेवन बदली है। अगर इस खिलाड़ी को अवसर मिलता तो यह बल्ले के साथ गेंद से उम्दा प्रदर्शन कर टीम को विनर बनाने में अहम भूमिका अदा कर सकता था।
2- चमिका करूणारत्ने
आईपीएल के सीजन में श्रीलंका टीम के गेंदबाज रह चुके चमिका करूणारत्ने (CHAMIKA KARUNARATNE) को भी कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं दिया। दायें हाथ का यह सीम गेंदबाज अपने दम पर मैच को रुख को मोड़ने की ताकत रखता है लेकिन तेज गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भी इस गेंदबाज को टीम में स्थान नहीं मिला।
इस खिलाड़ी को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपए की बेस प्राइज पर खरीदा गया था। यह खिलाड़ी श्रीलंका (SRILANKA) की टीम की ओर से अब तक 22 टी 20, 13 वनडे और एक टेस्ट मैच खेल चुका है। आईपीएल से ठीक पहले श्रीलंका के दौरे के दौरान यह खिलाड़ी श्रीलंका की टीम की ओर से खेला था।
3- अभिजीत तोमर
अभिजीत तोमर (ABHIJEET TOMAR) दाये हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। यह घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यह विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान की ओर से खेलते हुए शतक भी लगा चुके हैं। इनको कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं दिया, जिससे इस खिलाड़ी को डेब्यू का अवसर नहीं मिल सका।
ये तब है कि जब कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की सलामी बल्लेबाजी पूरे सीजन में फेल रही। टीम ने अपने सलामी जोड़ी को रन बटोरने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन एक भी प्रयोग सफल नहीं हुआ। टीम अगर इस युवा खिलाड़ी अभिजीत सिंह को मौका देती तो यह युवा खिलाड़ी काफी कुछ कर सकता था।
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, श्रेयस अय्यर,