IPL 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर इन 3 खिलाड़ियो की हो सकती है भाारतीय टीम में वापसी

IPL 2022: इन 3 खिलाड़ियो की आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर हो सकती है भारतीय टीम में वापसी

IPL 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत 26 मार्च से हो रही है। इसकी तैयारियाें में बीसीसीआई (BCCI) जुटा हुआ है। आईपीएल का यह 15वां सीजन देश के कुछ युवा खिलाड़ियो के लिए भारतीय टीम में प्रवेश का रास्ता साफ करेगा तो कुछ इंटरनेशनल वनडे किक्रेट खेल चुके व खराब प्रदर्शन के कारण टीम बाहर हुए खिलाड़ियो की वापसी भी इसी डगर से होनी है। आज हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियो के नाम बतायेंगे, जो आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

IPL 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर इन 3 खिलाड़ियो की हो सकती है भाारतीय टीम में वापसी

1. शिवम दूबे

शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के वनडे व टी20 फॉर्मेट में आलराउंडर खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA)  की वजह से टीम में लगातार जगह बना पाने में सक्षम नहीं हो पाए और यह तभी से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्षरत हैं।

आईपीएल 2022 (IPL2022) में इनको चेन्नई सुपर किंग्स में देश के महान कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी(MAHENDR SINGH DHONI) के साथ खेलने का माैका मिल रहा है। इनमें आलराउंडर के सभी गुण हैं, जिसके साथ ही दूबे मौजूदा समय में अपनी गेंदबाजी पर काफी ध्यान दे रहे हैं। खराब गेंदबाजी के कारण उनको टीम से हटाया गया था। एक बार फिर आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।

खलील अहमद

खलील अहमद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। टीम इंडिया में जहीर खान(ZAHEER KHAN) के बाद अब तक कोई बाएं हाथ का तेज गेंदबाज लगातार नहीं खेल रहा है। खलील अहमद (KHALIL AHMAD) को बीसीसीआई ने अवसर प्रदान किया था लेकिन यह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। अब वो आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली की ओर से खेलेंगे।

बता दें  कि ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और खलील अहमद (KHALIL AHMAD) अंडर 19 में साथ खेलें थे। दोनों खिलाड़ियो में बेहतर तालमेल है, इसका फायदा खलील अहमद को मिलना तय है। जिसके कारण वो प्लेइंग इलेवन मेंलगातार खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जहाँ पर खलील बेहतर प्रदर्शन कर दोबारा टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।

कुलदीप यादव

एक समय भारतीय किक्रेट टीम का अहम हिस्सा रहे कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) अब प्लेइंग इलेवन में नही हैं। चोट लगने व लगातार खराब फॉर्म के कारण वह टीम से बाहर किए गए थे। हलांकि उनकी गेंदबाजी की तारीफ सभी बड़े किक्रेटरों ने की है।खुद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा(ROHIT SHARMA) भी इनके प्रशंसकों में एक हैं।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली की टीम में उनका प्लेइंग इलेवन में स्थान मिलना तय है। ऐसे में वह बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पुरानी लय को पाते हुए टीम इंडिया का फिर से अहम हिस्सा बन सकते हैं। कुलदीप के लिए आईपीएल का ये सीजन बेहद अहम होने वाला है.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version