IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान के तौर पर अगले सीजन तैयार करना चाहेंगे महेंद्र सिंह धोनी, नंबर 3 का खिलाड़ी सबसे आगे

By Shadab Ahmad On May 22nd, 2022
IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान के तौर पर अगले सीजन तैयार करना चाहेंगे महेंद्र सिंह धोनी, नंबर 3 का खिलाड़ी सबसे आगे

आईपीएल 2022 (IPL 2022) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (MS DHONI) की ओर से रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JDEAJA) पर किया गया प्रयोग असफल रहा है। अब टीम को अगले सीजन तक प्रत्येक दशा में नया कप्तान चाहिए, जिसमें टीम को लीड करने की क्षमता के अलावा क्रिकेटर के बारीकियों सी सूझबूझ हो। इस कप्तान को महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में तैयार कर बतौर कप्तान पेश कर सकें। आज हम आपको इस लेख में बताएंगें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कौन से वो 3 खिलाड़ी हैं जिनको कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी की बारीकियां सिखाकर तैयार कर सकते हैं।

1- रितुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पिछले सीजन में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIAKWARD) पर महेंद्र सिंह धोनी पहला दांव खेल सकते हैं। यह खिलाड़ी युवा होने के साथ धाकड़ बल्लेबाज भी है, जो किसी भी परिस्थितयों में टीम को जिताने की क्षमता रखता हो। पिछले सीजन में रितुराज गायकवाड़ ने 637 रन बनाए थे।

इस सीजन में भी वो 368 रन बना चुके हैं। इसके अलावा इस युवा खिलाड़ी में क्रिकेट की सूझबूझ भी अच्छी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (MS DHONI) इस युवा खिलाड़ी को अगर ट्रेंड करते हैं तो यह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए सबसे अच्छा होगा। युवा होने के कारण यह खिलाड़ी काफी समय तक टीम की बागडोर संभाल सकता है।

2- दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी में दूसरा नाम भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) का है। यह इस सीजन में चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा नहीं बन सके लेकिन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इनको 14 करोड़ रुपए में खरीदा था।

अब अगले सीजन में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंंगे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (MS DHONI) इस युवा खिलाड़ी को बतौर कप्तान पेश कर सकते हैं। वो दीपक चाहर को कप्तानी की बारीकियां सिखा सकते हैं। यह युवा खिलाड़ी टीम के लिए बेहतर करने की क्षमता रखता है।

3- मोईन अली

इंग्लैंड के आलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली(MOEEN ALI) पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम दांव लगा सकती है। मोईन अली पिछले दो सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। पिछली बार टीम को खिताब दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार भी इनका प्रदर्शन औसत रहा है। उन्होंने इस सीजन में भी 244 रन बनाए हैं।

सबसे अहम बात यह है कि मोईन अली काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं, इनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं हैं। यह महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) से बारीकियों को जानने के बाद एक बेहतरीन कप्तान के रूप में सामने आ सकते हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सीजन में खिताब दिलाने में सफल हो सके।

Tags: आईपीएल 2022, एमएस धोनी, दीपक चाहर, मोईन अली, रितुराज गायकवाड़,
Exit mobile version