IPL 2022: 3 खिलाड़ी जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी कप्तानी का दिखा चुके हैं जलवा, लेकिन आईपीएल में टीम नहीं देंगी खेलने का मौका

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत मात्र 3 दिनों के बाद मुंबई में होने वाली है. जहाँ पर 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने होंगी. ये सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि इसमें 8 के बजाय 10 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली है.
कई दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस दौरान लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ियो को बेंच पर बैठना होगा जो अपने देश की इंटरनेशनल स्तर पर कप्तानी कर चुके हैं. इन दिग्गजों ने अपनी टीम का सफलता दिलाई है, लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.
IPL 2022 में इन 3 सफल इंटरनेशनल कप्तानों को प्लेइंग इलेवन में भी नहीं मिलेगी जगह
1. आरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) विजेता बनाने वाले कप्तान आरोन फिंच (AARON FINCH) पहले तो मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) में अनसोल्ड रहे. लेकिन इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (ALEX HALES) ने जब अपना नाम वापस ले लिया तो उनके विकल्प के रूप में IPL 2022 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने अपने साथ फिंच को जोड़ा.
टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले फिंच को शायद ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाए. इस टीम के पास सलामी बल्लेबाज के रूप में वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) नजर आ रहे हैं. जबकि उनका साथ देने के लिए नीतीश राना (NITISH RANA) का मजबूत विकल्प नजर आ रहा है. ऐसे में भारतीय विकल्प होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) इस खिलाड़ी को शायद ही मौका देंगे.
2. अजिंक्य रहाणे
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को ऑस्ट्रेलिया में शानदार टेस्ट सीरीज जीताने वाले कप्तान बने अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) ने खराब फॉर्म के चलते भले ही अपनी जगह खो दी हो, लेकिन दिग्गज के रूप में पहचान बना चुके हैं. आईपीएल में भी बतौर कप्तान रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम को प्लेऑफ में पंहुचा दिया है.
अब आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम ने अजिंक्य रहाणे को खरीदा है. लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाए, ये पक्का नहीं नजर आ रहा है. दरअसल इस टीम के पास वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) और नीतीश राना (NITISH RANA)के रूप में अच्छी ओपनिंग जोड़ी नजर आ रही है. ऐसे में इस दिग्गज को शायद ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिले.
3. मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान की टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहचान दिलाने वाले मोहम्मद नबी (MOHAMMAD NABI) को भी IPL 2022 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम खरीदा है. बतौर स्पिन ऑलरांउडर नबी गेंद और बल्ले दोनों से एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. लेकिन उसके बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) शायद ही उन्हें मौका दे पाए.
अपनी टीम को सफलता दिलाने वाले नबी बहुत बड़े खिलाड़ी है. लेकिन कोलकाता के पास सुनील नरेन (SUNIL NARINE) जैसे स्पिन ऑलरांउडर हैं, जो प्लेइंग इलेवन को हिस्सा जरूर होंगे. दरअसल एक प्लेइंग इलेवन में 4 विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं. जिसके कारण अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नबी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सके.
Tags: अजिंक्य रहाणे, आईपीएल 2022, आरोन फिंच, कोलकाता नाईट राइडर्स,